किश्तवाड़, 5 नवंबर (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के छत्रू सब-डिवीजन के अंतर्गत नायदगाम के कलाबन वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान बुधवार को सेना का एक जवान घायल हो गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक जवान घायल हो गया और जवान को अस्पताल ले जाया गया है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।

इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए एक खुफिया-आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के सतर्क सैनिकों ने छत्रू के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों को घेरा। जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी शुरू हुई है जो अभी जारी है।

मीरजापुर, 5 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में बुधवार सुबह चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा हो गया। नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई। बताया जा रहा है कि चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर्व के चलते भीड़ अधिक होने से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म की ओर न उतर कर दूसरी तरफ ट्रैक से नीचे उतरने लगे। तभी तेज रफ्तार से आई नेताजी एक्सप्रेस उसी ट्रैक से गुजर गई। श्रद्धालु कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ट्रेन ने कई लोगों को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना के बाद मौके पर दिल दहला देने वाला मंजर था। रेलवे ट्रैक पर चारों ओर लोगों के शव बिखर गए। शवों के टुकड़ों को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल यात्रियों को तुरंत जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में अधिकांश कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालु बताए जा रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया कि इस हादसे में 6 महिला मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें सविता (28) पत्नी राजकुमार निवासी कमरिया थाना राजगढ़, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा जनपद सोनभद्र हैं। अन्य मृतकों की पहचान करने के साथ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पटना, 4 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। ऐसे में आज शाम से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के द्वारा रैलियां और जनसम्पर्क जारी हैं। उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुटें हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गणना 14 नवंबर को होगी। जिसके साथ ही 16 नवंबर को चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होगी। बिहार के243 सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण (6 नवंबर 2025) को जिन 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। वे निम्न हैं।

70 आलमनगर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

71 बिहारीगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

72 सिंहेश्वर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

73 मधेपुरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

74 सोनबरसा विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

75 सहरसा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

77 महिषी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

78 कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

79 गौरा बौरम विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

80 बेनीपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

81 अलिनगर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

82 दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

83 दरभंगा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

84 हायाघाट विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

85 बहादुरपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

86 केवटी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

87 जाले विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

88 गायघाट विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

89 औराई विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

90 मीनापुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

91 बोचहान विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

92 सकड़ा विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

93 कुढ़नी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

94 मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

95 कांति विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

96 बरूराज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

97 पारू विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

98 साहेबगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

99 बैकुंठपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

100 बरौली विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

101 गोपालगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

102 कुचायकोट विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

103 भोर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

104 हथुआ विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

105 सीवान विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

106 जिरादेई विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

107 दारौली विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

108 रघुनाथपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

109 दरौंदा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

110 बड़हरिया विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

111 गोरीयाकोठी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

112 महाराजगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

113 एकमा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

114 मांझी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

115 बनियापुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

116 तरैया विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

117 मरहौरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

118 छपरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

119 गरखा विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

120 अमनौर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

121 परसा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

122 सोनपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

123 हाजीपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

124 लाल गंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

125 वैशाली विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

126 महुआ विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

127 राजा पाकर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

128 राघोपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

129 महनार विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

130 पातेपुर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

131 कल्याणपुर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

132 वारिसनगर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

133 समस्तीपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

134 उजियारपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

135 मोरवा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

136 सरायरंजन विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

137 मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

138 बिभूतिपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

139 रोसरा विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

140 हसनपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

141 चेरिया-बरियारपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

142 बछवाड़ा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

143 तेघरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

144 मटिहानी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

145 साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

146 बेगूसराय विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

147 बखरी विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

148 अलाउली विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

149 खगरिया विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

150 बेलदौर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

151 परबत्ता विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

164 तारापुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

165 मुंगेर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

166 जमालपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

167 सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

168 लखीसराय विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

169 शेखपुरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

170 बरबीघा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

171 अस्थावां विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

172 बिहारशरीफ विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

173 राजगीर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

174 इस्लामपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

175 हिलसा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

176 नालंदा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

177 हरनौत विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

178 मोकामा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

179 बाढ़ विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

180 बख्तियारपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

181 दीघा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

182 बांकीपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

183 कुम्हरार विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

184 पटना साहिब विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

185 फतुहा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

186 दानापुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

187 मनेर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

188 फुलवारी विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

189 मसाउरही विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

190 पालीगंज विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

191 बिक्रम विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

192 सन्देश विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

193 बरहरा विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

194 अर्राह विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

195 अगिआंव विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

196 तरारी विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

197 जगदीशपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

198 शाहपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

199 ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

200 बक्सर विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

201 डुमरांव विधानसभा सीट पहला चरण 6 नवंबर 2025

202 राजपुर विधानसभा सीट (एससी) पहला चरण 6 नवंबर 2025

आज का पंचांग
दिनांक 04/11/2025 मंगलवार
कार्तिक शुक्लपक्ष चतुर्दशी
रात्रि 10:36 उपरांत पूर्णिमा
नक्षत्र – रेवती
दोपहर 12:34 उपरांत अश्वनी
चन्द्र राशि मीन
दोपहर 12:34 उपरांत मेष
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:59 सुबह
सूर्यास्त :05:06 संध्या
चंद्रोदय : 04:01 दोपहर
चंद्रास्त : 05:30 सुबह (05 नवम्बर 2025 )
ऋतू :शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:59 सुबह 07:23 सुबह
उद्देग 07:23 सुबह 08:46 सुबह
चर 08:46 सुबह 10:09 सुबह
लाभ 10:09 सुबह 11:33 सुबह
अमृत 11:33 सुबह 12:56 दोपहर
काल 12:56 दोपहर 02:20 दोपहर
शुभ 02:20 दोपहर 03:43 संध्या
रोग 03:43 संध्या 05:06 संध्या
लगन :तुला
सुबह 07:00 उपरांत वृच्चिक लगन
राहुकाल
दोपहर 02:20 से 03:43 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:11 से 11:55 सुबह
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे,लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर संतरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा।
लकी नंबर 9 लकी कलर महरूम

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक होगा। अनजाना भय सताएगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर भूरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।
लकी नंबर 1लकी कलर सफेद

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra; विधानसभा चुनाव के अवसर पर जिले में शांति एवं सामान्य विधि-व्यवस्था बनाये रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह सारण के जिलाधिकारी अमन समीर तथा वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने मंडल कारा, छपरा में औचक छापेमारी की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे।

अधिकारियों की टीम ने जेल परिसर में प्रवेश करते ही विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। बंदियों की उपस्थिति, जेल की सुरक्षा व्यवस्था और परिसर में रखे गए सामग्रियों की बारीकी से जांच की गई। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु की मौजूदगी की जांच की गई, हालांकि किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि चुनाव अवधि के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने और निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेल सहित जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर नियमित निरीक्षण एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी माहौल में शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले भर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है।

नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, प्रखर वक्ता, सबसे लोकप्रिय प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज एक बार फिर दो बड़ी रैली करने जा रहे हैं। एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दो जिलों में दो बड़ी चुनावी रैली करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के बिहार दौरे का कार्यक्रम अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर पौने दो बजे सहरसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो कटियार जाएंगे। प्रधानमंत्री दोपहर साढ़े तीन बजे हथिया दियार गांव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा करेंगे। भाजपा नेता मोदी बिहार की रैलियों में लगातार महागठबंधन के दो प्रमुख दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बखिया उधेड़ रहे हैं।

उन्होंने बिहार की एक जनसभा में गत दिवस कहा कि यहां एक जंगलराज के युवराज हैं। उन्हें लगता है कि कांग्रेस के युवराज की पैदल यात्रा ने उन्हें ही पैदल कर दिया है। सोचिए, जंगलराज के युवराज को पैदल तो किया ही, मुख्यमंत्री पद के नाम पर कांग्रेस ने हामी तक नहीं भरी। इसके बाद राजद ने भी कांग्रेस को सबक सिखाने की ठानी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ ही अपना उम्मीदवार उतार दिया। आजकल ये दोनों दल एक-दूसरे के बाल नोचने में लगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता का अंकगणित भी अच्छा है और सामान्य ज्ञान में भी उनका कोई मुकाबला नहीं है। ये चारा घोटाले वाले सोचते हैं कि बिहार की जनता को चरा जाएंगे, जबकि इनकी रग-रग की सच्चाई बिहार की जनता जानती है। तुष्टिकरण की जिद में राजद-कांग्रेस बिहार की पहचान खत्म करने में जुटी है। यह लोग बिहार में घुसपैठियों के समर्थन में यात्राएं कर रहे हैं।

पटना, 02 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और मोकामा से पार्टी के उम्मीदवार अनंत सिंह को रविवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता दुलारचंद यादव की बीते गुरुवार को हत्या की दी गई थी। इस हत्याकांड में दुलारचंद यादव के परिजनों ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में शनिवार की देर रात अनंत सिंह को उनके गांव से उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पटना लाया गया और पूछताछ के बाद आज उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

दुलारचंद यादव के पोते द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में सीधे तौर पर अनंत सिंह, उनके भतीजों और अन्य को आरोपी बनाया गया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मोकामा में दो प्रतिस्पर्धी उम्मीदवारों के गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया, जो दुलारचंद यादव का था।

उल्लेखनीय है कि मोकामा में हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने इस मामले में बाढ़ के एसडीओ चंदन कुमार और एसडीपीओ राकेश कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। बाढ़-2 के एसडीपीओ अभिषेक सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने पटना (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग का तबादला करने का निर्देश भी दिया है।

पटना, 02 नवंबर (हि.स.)। बिहार में पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बीते देर रात उनके दो सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ बेदना गांव से चुनाव आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम पूर्व विधायक को गिरफ्तार करके पटना ले आयी है। इस बीच मोकामा में तगड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

पटना जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. और पटना के एसएसपी कार्तिकेय ने देर रात पत्रकार वार्ता के जरिए इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने सबूतों और बयानों का हवाला देते हुए घटना से जुड़े एक हत्या के मामले की पुष्टि की। तीन गिरफ्तारियां हुई हैं और छापेमारी जारी है। सीआईडी ​​की एक टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में अंदरूनी और बाहरी घाव मिले हैं, हालांकि कोई गोली नहीं मिली है।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को, दो प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों के गुटों के बीच झड़प हुई थी। पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक, 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की थी। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था और यह एक गंभीर मामला है।

एसएसपी ने बताया कि यह पाया गया कि यह सब उम्मीदवार अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी हैं। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथ उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उचित जांच की जाएगी।”

इसी बीच दुलारचंद के भतीजे और जन सुराज से मोकामा सीट के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने इस बड़ी गिरफ्तारी का स्वागत किया है। उन्होंने इसे एक ‘अच्छा कदम’ बताते हुए अपने परिवार के लिए राहत की खबर कहा।

आज का पंचांग
दिनांक 01/11 /2025 शनिवार कार्तिक शुक्लपक्ष दशमी
सुबह 09:11 उपरांत एकादशी, नक्षत्र – शतभिखा,
संध्या 06:20 उपरांत पूर्वभाद्रपद
चन्द्र राशि कुम्भ,
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:57 सुबह
सूर्यास्त :05:08 संध्या
,चंद्रोदय : 02:14 दोपहर, चंद्रास्त : 02:14 सुबह (02 नवम्बर 2025 ),
ऋतू :शरद,
चौघडिया
दिन,चौघड़िया :
काल 05:57 सुबह 07:21 सुबह,
शुभ 07:21 से 08:45 सुबह, रोग 08:45 सुबह 10:09 सुबह, उद्देग 10:09 सुबह 11:33 सुबह,
चर 11:33 सुबह 12:57 दोपहर,
लाभ 12:57 दोपहर 02:21 दोपहर
अमृत 02:21 दोपहर 03:45 संध्या,
काल 03:45 संध्या 05:09 संध्या, लगन :तुला,सुबह 07:11 उपरांत वृच्चिक लगन, राहुकाल, सुबह 10:09 से 11:33 सुबह, अभिजित मुहूर्त सुबह 11:10 से 11:55 सुबह
दिशाशूल पच्छिम,
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे ,लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 8 लकी कलर लॉल

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 4 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर भूरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्य क्षेत्र में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। मुकदमा में सफलता मिलेगा लेकिन विवाद से दूर रहे।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पटना, 30 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह एक बड़े हादसे का शिकार हाेने से बच गये। उनका हेलिकाॅप्टर खराब मौसम और अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से आपात स्थिति का शिकार हो गया और पायलट ने अपनी सुझबुझ से हेलिकाॅप्टर काे सुरिक्षत खेत में उतार दिया।

आरा ओ संदेश विधानसभा के उदवंत नगर में यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने हेलिकॉप्टर से आए थे। जनसभा को संबोधित करने के बाद पायलट ने टेक ऑफ किया। तभी मौसम खराब होने और बारिश के कारण थोड़ी देर बाद ही पालयट को सामने कुछ दिखाई देना बंद हो गया, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और धान की खेत में हेलिकॉप्टर को उतारा गया।

धान के खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खेत में हेलिकॉप्टर को उतरता देख लोग बड़ी संख्या में वहां जुट गये। लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ कि अचानक हेलिकॉप्टर को खेत में उतारा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हेलिकॉप्टर के पास से हटाया। पुलिस ने हेलिकॉप्टर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

Chhapra: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के परिप्रेक्ष्य में जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में चयनित छपरा विधानसभा, गड़खा विधानसभा, बनियापुर विधानसभा तथा एकमा विधानसभा कुल चार विधानसभा हेतु निर्मित डिस्पैच केंद्रों पर अंतिम तैयारी के रूप में चल रहे ईवीएम एवं वीवीपैट सीलिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।

उक्त निरीक्षण के क्रम में संबंधित विधानसभा के सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आज का पंचांग
दिनांक 29 /10 /2025 बुधवार
कार्तिक शुक्लपक्ष सप्तमी
सुबह 09:23 उपरांत अष्टमी
नक्षत्र – उतराषाढा
दोपहर 05 :29 उपरांत श्रवण
चन्द्र राशि मकर
विक्रम सम्वत :2082
सूर्योदय 05:55 सुबह
सूर्यास्त :05:10 संध्या
चंद्रोदय : 12:25 दोपहर
चंद्रास्त : 11:15 संध्या
ऋतू :शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
लाभ 05:55 सुबह 07:20 सुबह,
अमृत 07:20 सुबह 08:44 सुबह
काल 08:44 सुबह 10:09 सुबह
शुभ 10:09 सुबह 11:33 सुबह
रोग 11:33 सुबह 12:57 दोपहर
उद्देग 12:57 दोपहर 02:22 दोपहर
चर 02:22 दोपहर 03:46 संध्या
लाभ 03:46 संध्या 05:10 संध्या
लगन :तुला
सुबह 07:23 उपरांत वृच्चिक लगन
राहुकाल
सुबह 11:33 से 12:57 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
आज कोई नहीं
दिशाशूल उतर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे ,लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर सफेद

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर बुर्रा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर भूरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847