नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार (21 मार्च) के लिए अपने लोकसभा सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने अपने सदस्यों से बजट पारित होने के लिए सदन में उपस्थित रहने को कहा है।

लोकसभा कल गिलोटिन का प्रयोग करेगी। गिलोटिन लागू करने का स्पीकर को विशेषाधिकार होता है। संसदीय परंपरा में गिलोटिन भी हर समय लागू नहीं किया जाता है, बल्कि महत्वपूर्ण मौकों पर ही इसे लागू किया जाता है। विधायी भाषा में गिलोटिन का मतलब है वित्तीय कामकाज को एक साथ लाना और तेजी से विधेयक पारित करना।

बजट सत्र के दौरान लोकसभा में यह एक आम प्रक्रियात्मक अभ्यास है। एक बार गिलोटिन लागू हो जाने के बाद अनुदान की शेष मांगों पर बिना किसी चर्चा के मतदान कर दिया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट निर्धारित समय के भीतर पारित हो जाए और सरकार बिना किसी देरी के अपना कार्य जारी रख सके।

0Shares

पटना, 19 मार्च (हि.स.)। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश प्रसाद सिंह काे हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजेश कुमार काे बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी व सांसद केसी वेनुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राजेश कुमार दलित वर्ग से आते है और वे बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा से दाे बार विधायक रह चुके है।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी बधाई

राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को उन्हें अपनी बधाई दी। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर लिखे बधाई संदेश में कहा कि ‘कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व आदरणीय राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे जी, केसी वेणुगोपाल जी को मेरा धन्यवाद की आपने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा रखते हुए बिहार जैसे बड़े राज्य की कमान सौपी थी। मैं राजेश कुमार जी को बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि आपके नेत्तृव में बिहार में कांग्रेस पार्टी एक नई ऊंचाई की बुलंदी तक जाएगी।’

आगामी विस चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने चुना दलित चेहरा

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव से लगभग छह महीने पहले यह बदलाव किया है और एक दलित चेहरे पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस का यह दांव पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की तरफ भी इशारा करती है। जिस तरह से कन्हैया कुमार की यात्रा को समर्थन मिल रहा है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि दलित चेहरे के सहारे पिछले कई साल से पार्टी बिहार में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पा सकती है। राजेश कुमार की पार्टी में स्वच्छ छवि रही है और गुटबाजी की राजनीति से खुद को अलग रखते हैं। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई है।

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सारण पूर्वी जिला के संगठन पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने जिला संगठन के पदाधिकारी की सूची जारी की है।

जारी सूची में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 8 मंत्री समेत कुल 27 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। 

अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया के सहमति से भाजपा सारण पूर्वी जिला संगठन के पदाधिकारी की सूची जारी की गई है। 

उन्होंने अपने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारण में भाजपा और मजबूत होगी।

जारी सूची इस प्रकार है।  

0Shares

-केंद्रीय मंत्री एवं बिहार भाजपा संगठन चुनाव पर्यवेक्षक मनोहर लाल ने की घोषणा

पटना, 4 मार्च (हि.स.)। बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से डॉ दिलीप जायसवाल की ताजपोशी हुई है। पटना के बापू सभागार में मंगलवार को हुई प्रदेश परिषद की बैठक में औपचारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान किया गया।

डॉ जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को मजबूत करने के लिए मंगलवार को पटना में प्रदेश परिषद की बैठक आयोजित की है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को अंतिम रूप देना और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है।

बैठक में प्रदेश परिषद के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अध्यक्ष के लिए दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सांसद राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, संजय जायसवाल मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि डॉ दिलीप जायसवाल मूलरूप से खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। कलवार जाति से ताल्लुक रखने वाले जायसवाल के पास एमएससी, एमबीए, पीएचडी और मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री है। जायसवाल की सीमांचल क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। वे 2009 में पहली बार एमएलसी बने थे। इसके बाद पूर्णिया, अररिया और किशनगंज क्षेत्र से तीन बार के मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव काउंसिल हैं। वे 20 साल तक भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय निभा रहे हैं। दिलीप जायसवाल का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी करीबी माना जाता है।

0Shares

पटना, 28 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में पहले दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) विधायकों ने हाथों में हथकड़ी लगाकर अपना विरोध दर्शाया।

माले विधायकों का यह अजीबो-गरीब विरोध हाल ही में अमेरिका से भारत भेजे गए भारतीयों के हाथ-पांव में हथकड़ी लगाकर भेजने की घटना के विरोध में किया गया।

भारत के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, अमेरिका के प्रवासी भारतीयों के साथ घोर अपमानजनक व्यवहार पर केंद्र सरकार चुप क्यों, शर्म करो….. के नारे लगाए गए। इस दौरान हथकड़ी लगाकर विरोध कर रहे विधायकों ने कहा कि भारत का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है। लेकिन केंद्र सरकार इस मसले पर चुप्पी साधे है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि भारतीयों के साथ इस प्रकार का अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।

बीते 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका से 104 भारतीय अवैध अप्रवासियों को भारत रवाना किया। यह पहली बार है जब अमेरिका अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल किया गया। 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे अमेरिकी मिलिट्री का सी-17 एयरक्राफ्ट भारतीय अवैध अप्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। इसे भारत पहुंचने में करीब 35 घंटे का समय लगा। इस दौरान यह भी देखने को मिला कि अवैध अप्रवासियों के हाथ में हथकड़ी लगाया गया था। अपनी पीड़ादायक और अपमानजनक यात्रा को लेकर अवैध अप्रवासियों ने भारत आकर दर्द बयां किया था।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार 28 फरवरी से शुरू हो गया है। यह सत्र लगभग एक महीने तक चलेगा। जिसमें कुल 19 बैठकें आयोजित की जाएंगी। पहले दिन यानी आज राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी, जिसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 3 मार्च को नीतीश सरकार का बजट पेश करेंगे। जिस पर चुनावी वर्ष के कारण सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

0Shares

पटना, 25 फरवरी (हि.स.)। बिहार में बुधवार शाम चार बजे राजभवन के राजेंद्र मंडप में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इनमें भाजपा कोटे से कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। खास बात यह रही कि मिथिलांचल के दो विधायक संजय सरावगी और जीवेश कुमार मिश्र ने मैथली भाषा में शपथ ग्रहण की।

सबसे पहले दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ ग्रहण की। इसके बाद बिहार शरीफ से भाजपा विधायक सुनील कुमार ने शपथ ग्रहण की इसके बाद दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजू सिंह व रीगा से विधायक मोती लाल ने मंत्री पद की शपथ ली। छठे नम्बर पर कृष्ण कुमार मंटू ने, जबकि सबसे अंत में विजय कुमार मंडल ने शपथ ग्रहण की।

नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार में सिर्फ जातीय बल्कि ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भाजपा कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में उन क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व करने से निश्चित तौर पर इसका असर इसी साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।

भाजपा ने बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के महत्व को समझते हुए इस क्षेत्र से दो विधायकों को मंत्री बनाया है। माना जा रहा है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा अपने इस दांव से मिथिलांचल के करीब 50 सीटों पर लीड लेने की कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुमार मंटू छपरा के अमनौर क्षेत्र, विजय मंडल अररिया जिले के सिकटी, राजू सिंह साहेबगंज, संजय सारावगी दरभंगा जीवेश मिश्रा जाले, सुनील कुमार बिहारशरीफ और मोती लाल प्रसाद रीगा क्षेत्र से आते हैं।

– नए मंत्रियों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने वाला है। ऐसे में बजट सत्र से पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा के सातों विधायकों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दरअसल इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव को देखते हुए इस बार का बजट सत्र काफी अहम होने वाला हैं। बजट सत्र के दौरान नए मंत्रियों की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। इन मंत्रियों पर अपने-अपने विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा कराने की चुनौती होगी।

सुबह दिया था जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दरअसल बिहार सरकार कैबिनेट के विस्तार का घटनाक्रम एकाएक बुधवार की सुबह चर्चा में आया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया था। इसे लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लेकिन डा. दिलीप जायसवाल ने साफ किया कि पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही भाजपा कोटे से सात मंत्री बिहार सरकार में शामिल होने की रणनीति बनने लगी, जो कि शाम चार बजे शपथ भी हो गई।

0Shares

बलिया, 24 फ़रवरी (हि.स.)। बलिया आये बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में प्रवेश को लेकर कहा कि उनमें राजनीति और बिहार की गहरी समझ है। हालांकि, श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना नीतीश कुमार की इजाजत के निशान्त कुमार का राजनीति में प्रवेश नहीं होगा।

सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए श्रवण कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निशांत में समझ है, ज्ञान है और बिहार की तो गहरी समझ है। मगर मीडिया में चर्चा चलती रहती है।

मीडिया में चर्चा ही महत्वपूर्ण बात है। जेडीयू में तीन रावण वाले पप्पू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जेडीयू में कोई रावण और विभीषण नहीं है। पप्पू यादव पहले बताएं वह किस पॉलिटिकल पार्टी के मेंबर हैं। वे रहते हैं कांग्रेस में और चुनाव लड़ते हैं निर्दलीय।

अपनी पार्टी बनाकर काम करते हैं जबकि कांग्रेस और गठबंधन के लिए प्रचार करते हैं। वह खुद ही स्थिर नहीं हैं। जदयू में कोई रावण कोई विभीषण नहीं है। पार्टी पूरी तरह इंटैक्ट यानी अक्षुण्ण है।

0Shares

Chhapra: सारण जिला जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला कमेटी की सूची जारी की गई जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचरित्र प्रसाद के अनुमोदन के बाद जारी की गई।  जिसमें बीस प्रखण्ड अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष जिला महासचिव जिला सचिव बनाया। सभी नब्बे पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

सूची जारी कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह कुशवाहा संचालन छात्र जदयू सारण जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष विशाल सिंह राठौर ने सभी पदाधिकारीयो को शुभकामना दिया और सभी पदाधिकारीयो को मजबूती से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए कहा 2025 में मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया। 

तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चांदनी कुशवाहा ने कहा कि आज तकनीकी प्रकोष्ठ का सूची जारी किया गया है सभी को बधाई जल्द ही प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद उपस्थित रहेंगे।

सूची जारी करने वाले में मुख्य रूप से सारण जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री डॉ विशाल सिंह राठौर, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, जदयू प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जहांगीर आलम मुन्ना, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डू खान, जिला पार्षद रत्नेश भास्कर गुड्डू साह, प्रदेश सचिव उद्योग प्रकोष्ठ डब्लू सिंह काका, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बीके सिंह, जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय प्रसाद, छात्र जदयू सारण जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन जदयू, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव विनोद सिंह पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रीता भारती, जदयू नेता ईश्वर राम उमेश भारती पूर्व जदयू। जिला उपाध्यक्ष अभिनाश, कौशिक जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश चौरसिया, युवा जदयू के प्रदेश सचिव अंकित कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ अजय पटेल, छात्र जदयू नगर अध्यक्ष अभिनाश राय थे।

0Shares

नवादा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को नवादा में कहा कि प्रगति यात्रा के नाम पर नवादा सहित बिहार के विभिन्न जिलों में अधिकारियों ने करोड़ों रुपये की लूट मचाई है, जो निश्चित तौर पर जनता के रुपये की लूट है। वह गुरुवार को नवादा परिषद में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि विकास, विधि व्यवस्था, स्वास्थ्य, प्रति व्यक्ति आमदनी सहित विभिन्न मामलों में बिहार काफी पीछे चल रहा है ।लेकिन नीतीश कुमार विकास का ढिंढोरा पीट कर प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के नाम पर अधिकारियों ने करोड़ों रुपये लूटे। रंगीली कालीन तथा चमकीली स्टॉल लगाकर नीतीश कुमार को अधिकारियों ने नकली विकास दिखाकर रुपये लूटे हैं, जबकि सच्चाई धरातल पर कुछ भी नहीं है । उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनेगी ,तो इन सारी यात्राओं के नाम पर गलत खर्च की जांच कर अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी, तो मां- बहन योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह महिलाओं को दी जाएगी । 200 यूनिट बिजली फ्री किया जाएगा। वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ा दी जाएगी ।सभी युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर भारी संख्या में नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज नवादा में संवाद यात्रा के तहत पहुंचा हूं । जहां महिलाओं से अलग तथा आम कार्यकर्ताओं से अलग बात कर उन्हें चुनाव जीतने की टिप्स दिए जाएंगे । उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें हर कीमत पर होने वाले विधानसभा चुनाव को जितने के तरीके बताए जाएंगे ।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार वासियों के साथ धोखा कर रही है। हर हाल में इसे बदल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से नीतीश कुमार शासन कर रहे हैं। बिहार के लाखों युवा बाहर जाकर रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं । तेजस्वी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर हर हाल में बिहार में सरकार बनेगी ।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नवादा के रूठे दोनों विधायकों से बात कर घरेलू तौर पर समस्याओं का निदान कर लिया जाएगा ।राष्ट्रीय जनता दल के नवादा विधायक विभा देवी तथा रजौली के राजद विधायक प्रकाश वीर तेजस्वी यादव की बैठक में शामिल होने नहीं आए थे ।जिससे स्पष्ट है कि वह दोनों जदयू की तरफ मुंह मोड़ चुके हैं। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार के नागरिकों के साथ धोखा दे रही है ।जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बिहार में आप्रतिम विकास होगा। इस अवसर पर राजद विधायक मोहम्मद कामरान, लोकसभा में रहे राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, पिछडा समाज के नेता गौतम चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

0Shares

पटना, 20 फरवरी (हि.स.)। बिहार कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद कृष्णा अल्लावरु गुरुवार को पहली बार पटना पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

कांग्रेस प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा कि जो कार्यकर्ता मैदान में संघर्ष करता है और खून-पसीना बहाता है, उसे संगठन और टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि राहुल गांधी ने भी संगठन की कमियों को दूर करने की बात कही है। उन्होंने बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे खुलकर मेहनत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का भविष्य सदाक़त आश्रम में नहीं, बल्कि मैदान में तय होगा।

कृष्णा अल्लावरु ने कहा किमतभेद हर जगह होते हैं, लेकिन अगर कोई गुटबाजी लक्ष्मण रेखा पार करती है, तो ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बिहार में हमें हर हाल में जीत हासिल करनी है। कोई भी कितना भी बड़ा बाहुबली क्यों न हो, अकेले चुनाव नहीं जीत सकता। हमें संगठित होकर लड़ना होगा।

कांग्रेस प्रभारी ने घोषणा की कि वे आने वाले हफ्तों में बिहार का दौरा करेंगे और अब पटना में कम, फील्ड में ज्यादा नजर आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा, “लड़ेंगे, जीतेंगे।”कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हराने की ताकत किसी भी विपक्षी दल में नहीं है, लेकिन अगर कांग्रेस नेता खुद अंदरूनी कलह में उलझे रहे, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली के चक्कर काटना छोड़ दो..पटना को चक्कर काटना छोड़ दो। गांव-गांव, पंचायत, वार्ड में जाओ क्यों कि यहां की तीजोरी की चाबी वही पर है। अब बिहार के गांव, पंचायत, वार्ड में जाएंगे और संघर्ष करेंगे। मैं खुद पूरे बिहार का दौरा करने जा रहा हूं।

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने अपनी राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि उनके परिवार में राजनीति में कोई नहीं था। जब वे राजनीति में आए तो उन्हें दरवाजे-दरवाजे भटकना पड़ा। किसी से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार आगे बढ़ते रहे। उन्होंने बताया कि 2015 में पार्टी ने उन्हें पंजाब में काम करने का निर्देश दिया, जहां उन्होंने गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर कार्य किया। नतीजतन, पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी। इसके बाद उन्हें गुजरात भेजा गया, जहां उन्होंने दस महीने तक काम किया। हालांकि, वहां थोड़े से मार्जिन से कांग्रेस सरकार बनाने से चूक गई।

0Shares

Chhapra: जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा बाइक रैली के साथ छपरा पहुंचे जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा का शहर के दरोगा राय चौक पर जोरदार स्वागत किया गया।

जन सुराज के नेता अजित सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वार्ड पार्षद रामाकांत डब्लू, प्रिंस कुमार, नवनीत कुमार समेत जनसुराज के कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।

जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा बाइक रैली के माध्यम से आनंद मिश्रा और उनकी टीम पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की बाइक रैली कर रहे हैं। 100 बाइकर्स के काफिले के साथ निकली इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने तथा पार्टी उम्मीदवारों को जनता का समर्थन परखना है। 

 

 

 

 

 

 

0Shares

नई दिल्ली, 18 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति किये जाने को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे संविधान की भावना के खिलाफ करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, नये कानून से नियुक्त होने वाले पहले सीईसी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बीती आधी रात को जल्दबाजी में सरकार ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। यह संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के कई मामलों में दोहराया है कि चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता के लिए सीईसी को निष्पक्ष हितधारक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संशोधित कानून ने सीईसी चयन पैनल से सीजेआई को हटा दिया और सरकार को सीईसी का चयन करने से पहले 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि इस निर्णय को तब तक टाला जाना चाहिए था जब तक कि सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुरूप इस मुद्दे पर निर्णय नहीं ले लेता।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम सीईसी चयन समिति की बैठक के बाद बीती देर रात नए सीईसी पद पर ज्ञानेश कुमार और ईसी पद पर विवेक जोशी की नियुक्ति कर दी गई। इसका विधिवत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया।

0Shares