Garkha: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Chhapra: गरखा थानान्तर्गत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
सारण पुलिस को दिनांक-17.05.25 को गरखा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत ग्राम-पिरौना में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष, गरखा थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
घटनास्थल की जाँच FSL टीम द्वारा की जा रही है। इस संबंध में गरखा थाना कांड सं0-358/25 दर्ज कर घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में करण कुमार, पिता- भिखारी साह, साकिन-पिरौना, थाना-गरखा, जिला-सारण और संजीत कुमार, पिता-जगदेव सिंह, साकिन-पिरौना, थाना-गरखा, जिला-सारण शामिल हैं।