Chhapra: सारण जिले में निरंतर 9 वर्षों से बच्चों को अध्ययन, अनुशासन और आत्मबल की ओर अग्रसर करता छपरा का सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान कला सह विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी ज्ञान, बुद्धि और विवेक के आधार पर आकर्षक एवं ज्ञानपरक परियोजनात्मक कार्य क्षमता का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों को अचंभित कर दिया।

बच्चों के द्वारा तैयार किये गए इन विभिन्न उपकरणों की, हमारे विद्यालय परिवार के सदस्यों और अभिभावकों द्वारा काफी प्रशंसा की गई तथा इस क्षेत्र में उनके सार्वभौमिक विकास के लिए उनका मार्ग दर्शन भी किया गया।

स्कूल निदेशक डॉ० राहुल राज एवं प्राचार्या ने कहा कि शिक्षण कार्य में परियोजनात्मक कार्य की भी अहम भूमिका होती है, जिसके जरिये बच्चों का बौद्धिक विकास क्षमता प्रबल होता है और वे बेहतर भविष्य का सृजन कर पाते हैं।

बच्चों द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार किए गए मॉडल को देखने व उससे जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में अभिभावकों में काफी उत्साह व रुझान देखने को मिला। कई अभिभावकों ने प्रतिभागियों का प्रशंसित शब्दों के साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया।

उन्होंने कहा कि विज्ञान में रुचि रखने वाले इस उम्र के बच्चे ही एक दिन विख्यात वैज्ञानिक बनकर देश-दुनिया में अपना नाम रौशन करेंगे। पूरे विद्यालय प्रांगण में खुशी और उत्साह का माहौल दिखा।

Chhapra: सारण पुलिस ने मुफ्फसिल थानान्तर्गत सड़क मार्ग लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं 5 अपराधियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी की गाड़ी, मोबाईल एवं लूटा गया ट्रक बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 30.11.24 को मुफ्फसिल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत ग्राम-छूरी छपरा में एक लाल रंग के नेक्सोन गाड़ी पर सवार कुछ अपराधकर्मियों द्वारा 01 ट्रक एवं मोबाईल लूटने की घटना कारित की गई है।

जिस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना कांड से-704/24 दिनांक 01.12.24 धारा-309 (4) BNS दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- 1 के नेतृत्व में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एवं मुफ्फसिल पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर लूटा गया ट्रक एवं मोबाईल बरामद कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं लूट की घटना में उपयोग किए गए लाल रंग की नेक्सोन गाड़ी, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार अभियुक्त का नाम एवं पता

1. प्रिंस पाण्डेय उर्फ भुवर, पे० शैलेश कुमार पाण्डेय, सा०-तरवारा, थाना- भेल्दी, जिला- सारण।

2. अजित सिंह उर्फ राजा, पे०- राजू सिंह, सा०- जगदीशपुर, थाना- मढ़ौरा, जिला-सारण।

3. मृत्युंजय सिंह, पे०-छटू सिंह, सा०-जगदीशपुर, थाना- मढ़ौरा, जिला- सारण।

4. निखिल कुमार, पे०- नरेन्द्र पाठक, सा०-परेदी वैज, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

5. युवराज कुमार, पे०- राजेश सिंह, सा०-परेढ़ी बैज, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

अपराधिक इतिहास

निखिल कुमार का अपराधिक इतिहास

1. मढ़ौरा थाना कांड सं0-689/23 दि०-30.10.23 धारा-188 भा०द०वि० एवं 29/30 आर्म्स एक्ट ।

प्रिंस पाण्डेय उर्फ भुवर का अपराधिक इतिहास

1. भेल्दी थाना कांड सं0-316/22 दि०-30.08.22 धारा-399/402/413/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट।

बरामद सामान

1. देशी कट्टा-01

2. जिन्दा कारतूस-01

3. लूटा गया ट्रक-01

4. लूटा गया मोबाईल- 01

5. चोरी की गई मोबाईल-04

6. लूट की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन – 01

7. गांजा- 1.5 कि०ग्रा०

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी 

1. अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर -1

2. पु०नि० विशाल आनंद पु०नि०-सह- थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना

3. पु०अ०नि० निधि कुमार, मुफस्सिल थाना।

4. पु०अ०नि० शशि रंजन प्रकाश, मुफस्सिल थाना।

5. पु०अ०नि० ओमप्रकाश कुमार, मुफस्सिल थाना।

6. पु०अ०नि० राजेश कुमार, मुफस्सिल थाना।

7. पु०अ०नि० गुलशन कुमार, मुफस्सिल थाना।

8. प्र०पु०अ०नि० सौरभ कुमार पाण्डेय, मुफस्सिल थाना।

9. सि० 275 विकास कुमार तकनीकी शाखा।

10. सि० 904 सुनित सहनी, मुफस्सिल थाना।

11. सि० 99 अक्षय कुमार, मुफस्सिल थाना।

आज का पंचांग
दिनांक 16 /12 /2024 सोमवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रतिपदा
दोपहर 12:27 उपरांत द्वितीया
नक्षत्र आद्रा
सुबह 01:13 उपरांत पुनवर्सु (17 दिसंबर 2024 )
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्योदय 06:29 सुबह,
सूर्यास्त :05:02 संध्या,
चंद्रोदय :05:53 संध्या
चंद्रास्त :07:26 सुबह
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 06:29 सुबह 07:48 सुबह,
काल 07:48 सुबह 09:07 सुबह
शुभ 09:07 सुबह 10:26 सुबह
रोग 10:26 सुबह 11:45 सुबह
उद्देग 11:45 सुबह 01:04 दोपहर
चर 01:04 दोपहर 02:24 दोपहर
लाभ 02:24 दोपहर 03:43संध्या
अमृत 03:43 संध्या 05:02 संध्या
लगन : वृच्चिक
सुबह 06:30 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
संध्या 03:42 से 05:01 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:06 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अपना चेहरा दर्पण में देखकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर लाल

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (हि.स.)। सुप्रसिद्ध तबला वादक और पद्मविभूषण से सम्‍मानित उस्‍ताद जाकिर हुसैन का रविवार रात में निधन हो गया। 73 वर्षीय जाकिर हुसैन हृदय संबंधी समस्याओं की वजह से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में इलाज करा रहे थे। वहीं के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

तबले की थाप से एक पूरे युग को प्रभावित करने वाले जाकिर हुसैन पिछले कुछ वक्‍त से हृदय संबंधी बीमारी से परेशान थे। उसी का इलाज कराने के लिए वो अमेरिका के शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।

जाकिर हुसैन की प्रबंधक निर्मला बचानी ने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी। साथ ही उन्होंने बताया कि उस्ताद को हृदय संबंधी समस्या भी थी। जिसको लेकर वो पिछले कुछ समय से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे।

भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा हुसैन को पांच ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता के द्वारा बोर्ड की बैठक आहूत की गई। जिसमे विगत 20 सितंबर 2024 को हुई बोर्ड के बैठक की संपुष्टि, 19 नवंबर 2024 को सम्पन्न सशक्त स्थायी बैठक की संपुष्टि पर चर्चा की गई। 

बैठक में वार्ड 16 के पार्षद संतोष कुमार के द्वारा कबीर अंतयेष्टि के लाभुकों को मिलने वाली राशि मे विलंब होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मी को अन्य कार्य देने या बदलने पर विचार किया गया। 

वार्ड पार्षद सुजीत कुमार मोर द्वारा सदन में बात कही गई जो कर्मी बहुत दिनों से एक ही घटक में कार्य कर रहे है उसको चेंज किया जाये। पार्षद प्रहलाद राम द्वारा बिना होलडिंग और बिना सर्वे वाले क्षेत्र को भी आवास देने पर सदन पर चर्चा उठायी गई। 

वार्ड 34 से वार्ड पार्षद कुंती देवी कहा गया कि अधूरा रोड बना है उसको पूरा किया जाय और नाला का स्लैब टूट गया उसको भी नया लगाया जाये। वार्ड 38 से नरगिस बानो के द्वारा कहा गया कि गाँधी चौक से गरखा ढाला तक सफाई का कार्य सफाई एजेंसी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

वार्ड 44 के पार्षद के द्वारा कहा गया कि नये नल जल का कनेक्शन कब से शुरुआत किया जायेगा सदन मे बात उठायी गई। नगर निगम के कर्मी को शिकायत करने पर उसका जवाब उल्टा दिया जाता है। जिसके लिए सदन मे बात उठायी गई। 

वार्ड पार्षद 33 सशक्त स्थायी समिति के द्वारा टैक्स कलेक्शन एजेंसी के द्वारा लिया जा टैक्स उसका एक ही रेट रखा जाये क्योंकि स्पेरो एजेंसी के द्वारा टैक्स कलेक्शन मे सुधार किया जाये। सदन मे वार्ड पार्षद के द्वारा कहा गया कि वार्ड मे जो भी एजेंसी के द्वारा कार्य कराया जाता है उसका एन वो सी वार्ड पार्षद के द्वारा देने के उपरांत ही भुगतान किया जायेगा जिसके लिए सदन ने सहमति दी। 

नगर निगम को ई ऑफिस कराने हेतु बोर्ड के सदन मे रखा गया। जिसके लिए नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार के द्वारा ई ऑफिस कराने हेतु जानकरी बिधिवत दिए। सदन ने इसको बहुमत से ई ऑफिस के कार्य कराने पर सहमति व्यक्त की गई। स्ट्रीट लाइट के सभी वार्डो मे सर्वे हो रहा है उसमे ख़राब और नये लाइट लगाने हेतु सर्वे किया जायेगा जिसमे सभी पोलो एवं गली को भी लाइट लगाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। 

सफाई एजेंसी के कार्य की समीक्षा एवं स्पष्टीकरण के सम्बन्ध में वार्ड पार्षद हेमंत राय के द्वारा सफाई एजेंसी के द्वारा साफ सफाई के कार्य से असंतुष्ट दिखे। सफाई एजेंसी प्रतिनिधि के द्वारा कहा गया कि सभी रुटो पर साफ सफाई करा जा रही है। सफाई एजेंसी को मानव बल बढ़ाने द्वारा कहा गया। सभी वार्डो में बराबर मात्रा मे सफाई मजदूर को लगाने हेतु सदन मे बात उठायी गई। 

सरकारी बाजार मे बन रहे मल्टी शॉपिंग काम्प्लेक्स की अनुमति सदन के द्वारा नहीं दिया गया। महापौर, वार्ड पार्षद को बैठने के लिए सिटिंग एरिया, उप महापौर का कार्यालय एवं सभागार का भी नया बनाने एवं मरम्मती कराने हेतु सहमति व्यक्त की गई। शिल्पी पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरन का DPR की सहमति व्यक्त की गई। 
पटना नगर निगम के तर्ज पर छपरा नगर निगम मे 40 मानव बल के साथ एक टास्क फोर्स गठन किया जायेगा। जिससे अतिक्रमण हटाने एवं छापेमारी इत्यादि कार्य कराया जायेगा और शहर सुन्दर दिखेगा। 

नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सरोवर राजेंद्र सरोवर, शाह बनवारी लाल एवं रौजा सरोवर को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुये सौंदर्यकरन सहित डी. पी. आर. बनाने पर चर्चा की गई और सहमति व्यक्त की गई। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। पूर्वी भगार पर स्थित नगर निगम की जमीन पर रेंटल आवास बनाने के लिए योजना हेतु डी. पी. आर.बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। बुडको को नगर निगम की बैठक मे अनुपस्थित होने के कारण उनको शो कॉज करने के लिए सदन द्वारा सहमति व्यक्त की गई। 

नगर निगम मे सभी पूर्व एजेंडा को सर्वसहमति व्यक्त की गई. बैठक में सभी सासंद प्रतिनिधि, विधान परिषद सदस्य ई सच्चिदानंद राय, नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, उप नगर आयुक्त अजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता, धीरेन्द्र कुमार, सिटी मैनेजर, अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सहायक अभियंता, राजश्री, राहुल कुमार आदि उपस्थित थें। 

Chhapra: लायंस क्लब महाराजगंज रघुशांति ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आज “नेकी का दरबार” कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन लायंस क्लब शेड, चिल्ड्रन पार्क, डाक बंगला रोड पर किया गया, जहां जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना था।

यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष लायन ममता पुतुल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें क्लब के प्रमुख सदस्य, जिनमें लायन सोनी गुप्ता, लायन रीता मिश्रा, लायन दीपशिखा, लायन रूबी जी, लायन प्रियंका जी, लायन शोभा जी, लायन ऋषेंद्र जी, लायन संदीप जी, लायन सुनील जी, लायन प्रमोद मिश्रा, लायन शैलेंद्र जी, लायन अजय जी, लायन आनंद अग्रहरि, और लायन साकेत जी शामिल थे, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्लब अध्यक्ष लायन ममता पुतुल ने कहा, “नेकी का दरबार जैसे कार्यक्रम समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है, और ऐसे प्रयासों के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते रहेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए गए। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए अपना सक्रिय सहयोग दिया।

आज का पंचांग
दिनांक 15/12 /2024 रविवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष पूर्णिमा
दोपहर 02 :31 उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र मृगशिरा
सुबह 02:20 उपरांत आद्रा (16 दिसंबर 2024 )
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृष
सुबह 03:04 उपरांत मिथुन
सूर्योदय 06:28 सुबह,
सूर्यास्त :05:01 संध्या,
चंद्रोदय :04:50 संध्या
चंद्रास्त आज नहीं है
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 06:28 सुबह 07:47 सुबह,
चर 07:47 सुबह 09:07 सुबह
लाभ 09:07 सुबह 10:26 सुबह
अमृत 10:26 सुबह 11:45 सुबह
काल 11:45 सुबह 01:04 दोपहर
शुभ 01:04 दोपहर 02:23 दोपहर
रोग 02:23 दोपहर 03:42 संध्या
उद्देग 03:42 संध्या 05:01 संध्या
लगन : वृच्चिक
सुबह 06:34 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
संध्या 03:42 से 05:01 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:06 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव 2024 का रविवार को शुभारंभ होगा।  यह खेल महोत्सव 15 से 28 दिसंबर 2024 तक चलेगा। 14 दिनों में विभिन्न खेलों के आयोजन किए जाएंगे। 

15 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (पुरुष) का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। 16 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (महिला)का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। वहीं 17 से 21 दिसंबर तक सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट का आयोजन होगा। 22 और 23 दिसंबर को खेल भवन में शतरंज के मुकाबले होंगे। 22 दिसंबर को भारतोलन प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन में होगा। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 दिसंबर तक गोदना सेमरिया मैदान,रिविलगंज में होगा। जबकि 27 और 28 दिसम्बर को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीएन सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सम्पन्न होगा। 

आयोजन सारण खेल महोत्सव के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने बताया कि क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से खेल का माहौल बनेगा और नए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। ऐसे प्रयाशों से खिलाड़ियों का विकास हो सकेगा, जिससे वह आगे चलकर बड़े खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। 

उन्होंने सारण के लोगों से बड़ी संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने की अपनील की है।  

ख्वाजा और मैकस्वीनी ने दिलाई आस्ट्रेलिया को सधी शुरुआत

ब्रिसबेन, 14 दिसंबर (हि.स.)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले सत्र में बारिश के कारण केवल 13.2 ओवर का खेल हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान बिना कोई विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मेकस्विनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में केवल 5.3 ओवर फेंके गए थे, तभी बारिश शुरु हो गई, जिसके कारण 25 मिनट तक खेल रूका रहा।

बारिश रूकने के बाद फिर से खेल शुरु हुआ और ख्वाजा और मेकस्विनी ने संभलकर खेलना जारी रखा, 13.2 ओवर के बाद फिर से बारिश शुरु हो गई और कुछ देर इंतजार करने के बाद अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे।

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव

इस मैच के लिए भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किये। हर्षित राणा और रविचंद्रन अश्विन को बाहर किया गया और उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हेजलवुड की वापसी

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड को टीम में शामिल करने का फैसला किया, जो साइड स्ट्रेन के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। टीम ने स्कॉट बोलैंड, जिन्होंने गुलाबी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रभावशाली भूमिका निभाई थी, को बाहर किया।

आज का पंचांग
दिनांक 14/12 /2024 शनिवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष चतुर्दशी
सुबह 07:40 उपरांत पूर्णिमा
नक्षत्र रोहिणी
सुबह 03:54 उपरांत मृगशिरा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृष
सूर्योदय 06:28 सुबह,
सूर्यास्त :05:01 संध्या,
चंद्रोदय :03:51 सुबह
चंद्रास्त 06 :22 सुबह (15 दिसंबर 2024 )
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
काल 06:28 सुबह 07:47 सुबह,
शुभ 07:47 सुबह 09:06 सुबह
रोग 09:06 सुबह 10:25 सुबह
उद्देग 10:25 सुबह 11:44 सुबह
चर 11:44 सुबह 01:04 दोपहर
लाभ 01:04 दोपहर 02:23 दोपहर
अमृत 02:23 दोपहर 03:42 संध्या
काल 03:42 संध्या 05:01 संध्या
लगन : वृच्चिक
सुबह 06:38 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
सुबह 09:06 से 10:25 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:23 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अदरक खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर आसमानी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह चिड़चिड़ापन रह सकता है। धनागम होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है।
लकी नंबर लकी कलर बैंगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर लाल

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक मित्र व संबंधी अतिथियों के रूप में घर आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दौड़धूप होगी। विवाद से क्लेश होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। धनहानि की आशंका बनती है।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी व्यक्ति के व्यवहार से लगेगा कि अपमान हुआ है। नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन पर विचार हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
लकी नंबर 1 लकी कलर भूरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर नीला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

हैदराबाद, 13 दिसंबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। हाई कोर्ट के आदेश से अल्लू को बड़ी राहत मिली है। अल्लू की रात तक रिहाई होनी की संभावना है।

दरअसल, स्थानीय संध्या थिएटर में उनके एक प्रीमियर के दौरान भगदड़ की घटना में एक महिला की मौत के बाद अल्लू को दोपहर 1.30 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अल्लू को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने अल्लू को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। स्थानीय कोर्ट के आदेश के खिलाफ अल्लू अर्जुन की ओर से हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। तेलंगाना हाई कोर्ट ने शुक्रवार शाम को इस मामले में सुनवाई की। हाई कोर्ट में दो घंटे तक दलीलें सुनने के बाद जस्टिस जुव्वादी श्रीदेवी ने आदेश दिया कि ‘मैं अर्नब गोस्वामी मामले के बाद सीमित अवधि के लिए अल्लू को अंतरिम जमानत देने को इच्छुक हूं। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से हाई कोर्ट में पेश पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि अभिनेता किसी भी राहत के हकदार नहीं हैं। उनका कहना है कि इस मामले में सात अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हाई कोर्ट ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। इस मामले में अल्लू की ओर से हाई कोर्ट में प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अभिनेता अर्जुन अल्लू को हैदराबाद की चंचलगुडा जेल भेज दिया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अल्लू की रात तक रिहाई होनी की संभावना है।

वाराणसी 13 दिसम्बर,2024: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी की आवृत्ति में कमी कर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जायेगी।

मुजफ्फरपुर से 14 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 05283 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सप्ताह में दो दिन किया जायेगा।

इसी प्रकार आनन्द विहार टर्मिनस से 15 दिसम्बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 05284 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सप्ताह में दो दिन किया जायेगा।