सीवान: सीवान रेलवे स्टेशन परिसर में अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी सीवान, सीपीडीएस टीम और रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर लावारिस हालत में पड़े दो पिठ्ठू बैगों से कुल 12.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। Sri Lanka Test Series | भारतीय टीम घोषित, सारांश जैन को पहली बार मौका, रवींद्र जडेजा की वापसी प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सीवान विकास कुमार आजाद तथा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर पर बने नए फुट ओवरब्रिज के समीप दो लावारिस बैग पड़े मिले। बैगों की तलाशी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ली गई.जांच के दौरान दोनों बैगों में भूरे रंग के टेप से लिपटे तीन-तीन पैकेट मिले। जांच में इन पैकेटों में गांजा पाया गया। इसके बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गांजा को जब्त कर लिया गया। Commonwealth Games 2026 | अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक इस मामले में जीआरपी सीवान थाना में कांड संख्या 93/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(बी) के तहत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक अनमोल कुमार को सौंपी गई है। Commonwealth Games 2026 | सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में जीता रजत, एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद गांजा की खेप किसके लिए लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है, इसकी जांच की जा रही है। स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास कुमार आजाद, सउनि राजेंद्र सिंह, सउनि शैलेन्द्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव, कांस्टेबल सुभाष यादव, सिपाही श्रवण कुमार तथा सिपाही भूपेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सीवान: सीवान रेलवे स्टेशन परिसर में अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी सीवान, सीपीडीएस टीम और रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर लावारिस हालत में पड़े दो पिठ्ठू बैगों से कुल 12.450 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सीवान विकास कुमार आजाद तथा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर पर बने नए फुट ओवरब्रिज के समीप दो लावारिस बैग पड़े मिले। बैगों की तलाशी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ली गई.जांच के दौरान दोनों बैगों में भूरे रंग के टेप से लिपटे तीन-तीन पैकेट मिले। जांच में इन पैकेटों में गांजा पाया गया। इसके बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गांजा को जब्त कर लिया गया।
इस मामले में जीआरपी सीवान थाना में कांड संख्या 93/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(बी) के तहत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक अनमोल कुमार को सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद गांजा की खेप किसके लिए लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है, इसकी जांच की जा रही है। स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास कुमार आजाद, सउनि राजेंद्र सिंह, सउनि शैलेन्द्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल बलवीर सिंह यादव, कांस्टेबल सुभाष यादव, सिपाही श्रवण कुमार तथा सिपाही भूपेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ