Breaking News

Horoscope राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

7 Min Read

आज तारीख है 14 सितंबर 2026, दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आज आपका दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक और कैसा होगा आपका लकी रंग, इसका सटीक आकलन किया है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का दैनिक राशिफल।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी और सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाने के योग बन सकते हैं। इस विषय पर बड़ों के परामर्श को ध्यान से सुनें, जो भविष्य में आपके काम आएगा।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: श्वेत

DOON
विज्ञापन

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। अपने प्रयासों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। अपने शिक्षक से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। जॉब में काम के बोझ से कुछ राहत मिलेगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

लकी नंबर: 9
लकी कलर: स्लेटी

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों और योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी भी ऐसी चीज में निवेश करने से बचें, जिसमें जोखिम अधिक हो, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: केसरी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भूमि और भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। अपनों और बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आपके साथ कुछ अच्छा घटित होगा, जिससे आपका मन आनंदित रहेगा।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन और मेहनत का उचित फल मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। आपके दुश्मन छिपकर आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपका स्वभाव सभी के प्रति अच्छा होने के कारण समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: पीला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक कार्य करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। यदि आप सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो आज आपकी तलाश पर विराम लग सकता है, क्योंकि आज किसी के साथ आपकी बातचीत शुरू होने की प्रबल संभावना है।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: गुलाबी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक कार्य करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। यदि आपने किसी नई कंपनी में काम करना शुरू किया है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग भी मिलेगा।

लकी नंबर: 1
लकी कलर: भूरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कार्यों से खुशी होगी। आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।

लकी नंबर: 8
लकी कलर: ग्रे

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद और मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रह सकती है। व्यसनाधीनता से बचें। पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी मिलकर किसी कार्य को करने का विचार करेंगे। घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: महरून

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद और मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रह सकती है। व्यसनाधीनता से बचें। शरीर में ढीलापन रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा। दिन में सुस्ती छाई रहेगी, लेकिन दोपहर में किसी काम को लेकर बाहर जाना होगा।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: आसमानी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आमदनी बढ़ेगी। रुका हुआ धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएँ संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में स्थिरता आएगी और आय में वृद्धि होगी। आपके जूनियर आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे और आप भी उनसे प्रसन्न दिखाई देंगे।

लकी नंबर: 4
लकी कलर: संतरी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आपकी अनबन हो सकती है और उनकी कही कोई बात आपको चुभ सकती है। परिवार में इसको लेकर विचार-विमर्श हो सकता है, लेकिन आप संयम से काम लें।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा

आपका दिन मंगलमय हो।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें