Breaking News

भारत-रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता आज, कई देशों की होगी नजर

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (हि.स.)। भारत-रूस रिश्तों के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पर आगवानी की और दोनों नेता एक ही कार में सवार हो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। आज भारत और रूस के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 23वीं शिखर वार्ता होगी, जिसमें दोनों देशों में अहम समझौते की संभावना है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय समझौतों के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। सुबह 11.50 बजे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच 23वीं शिखर वार्ता होगी जिसमें रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, कारोबार सहित आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर अहम समझौते हो सकते हैं। शिखर वार्ता रक्षा संबंधों का मजबूती, आपसी व्यापार को बाहरी दबावों से मुक्त रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार पर केंद्रित है।

बैठक पर अमेरिका, पाकिस्तान, चीन और पश्चिमी देशों की करीबी नजर होगी। भारत दौरे पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की गर्मजोशी भरे रिश्तों की चर्चा भी इन देशों की मीडिया में है। रूस-भारत शिखर वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और इससे भारत-अमेरिकी रिश्तों में गिरावट आई है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर रूस और यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी मध्यस्थता से बनी परिस्थितियां भी हैं। लिहाजा, दोनों देशों के बीच आज होने वाले समझौतों पर भी दुनिया भर की निगाहें होंगी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें