Breaking News

पश्चिम बंगाल बना विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा मंज़िल, देश में दूसरा स्थान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साझा की उपलब्धि

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

कोलकाता: पश्चिम बंगाल ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि राज्य अब भारत में विदेशी पर्यटकों का दूसरा सबसे पसंदीदा गंतव्य बन गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया टूरिज़्म डेटा कंपेंडियम 2025 के अनुसार, कोविड काल के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की गई है और पश्चिम बंगाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि इस उपलब्धि के पीछे राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में किए गए व्यापक प्रयास हैं। विशेष रूप से फेस्टिवल टूरिज़्म, धार्मिक पर्यटन, एमआईसीई (मीटिंग, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़ीबिशन) टूरिज़्म जैसे नए क्षेत्रों को विकसित और प्रमोट करने से पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “मैं सभी घरेलू और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करती हूं कि वे भारत के सबसे सुंदर भाग -पश्चिम बंगाल- का दौरा करें और इसकी खूबसूरती, संस्कृति और विरासत को करीब से महसूस करें।”

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

ममता बनर्जी ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया और लिखा कि उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों के कारण पश्चिम बंगाल ने यह गौरव हासिल किया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

राज्य सरकार का विश्वास है कि आने वाले दिनों में यह सेक्टर और भी तेजी से बढ़ेगा और पश्चिम बंगाल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी स्थिति और मजबूत करेगा

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें