⚡
Breaking News

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ, दहियावां ने एसएसआर सोनपुर को 161 रनों से हराया

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
2 Min Read

Chhapra: सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज हुआ। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं और यह लीग लगभग 45 दिनों तक चलेगी। उद्घाटन मुकाबला दहियावां क्रिकेट क्लब एवं एसएसआर सोनपुर के बीच खेला गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्य अतिथि छपरा विधायक छोटी कुमारी ने लीग का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, आपसी सम्मान एवं एकजुटता के साथ खेलना चाहिए। अपने क्षेत्र, सारण एवं बिहार का नाम रोशन करना ही खिलाड़ियों का लक्ष्य होना चाहिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाए। अरुणेश कुमार ने शानदार नाबाद 105 रन, उत्कर्ष एवं राज मनजीत ने 36-36 रन, जबकि हर्ष और पंकज ने 14-14 रन बनाए। एसएसआर सोनपुर की ओर से शिव सत्य प्रकाश ने 2 तथा शौर्य और आदित्य ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में एसएसआर सोनपुर की टीम 63 रनों पर सिमट गई। अविनाश ने 14, नीरज ने 12 और शौर्य ने 9 रन बनाए। दहियावां की ओर से राजू एवं प्रतीक ने 3-3, उत्तम और मुन्ना ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह दहियावां क्रिकेट क्लब ने 161 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धनंजय उर्फ डब्लू, खेल प्रतिनिधि रवि राय, कैशर अनवर, राजन प्रसाद यादव, विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माइल, चंदन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलें और अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करें। मैच की जानकारी चंदन शर्मा द्वारा दी गई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕