गोरखपुर: रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की अतिरिक्त
सुविधा हेतु 05057/05058 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-थावे वाया गोरखपुर अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का
संचलन छपरा से 19 नवम्बर, 2026 (बृहस्पतिवार) को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 20 नवम्बर, 2026
(शुक्रवार) को निम्नवत किया जायेगा।
05057 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 19 नवम्बर, 2026 (बृहस्पतिवार) को छपरा
से 21.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 21.52 बजे, थावे से 22.35 बजे, तमकुही रोड से 23.20 बजे, पडरौना से 23.58 बजे, दूसरे दिन रामकोला से 00.30 बजे, कप्तानगंज से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.40 बजे, खलीलाबाद से 03.10 बजे, बस्ती से 03.42 बजे, गोंडा से 05.40 बजे, बुढ़वल से 06.57 बजे, सीतापुर से 09.00 बजे, शाहजहाँपुर से 10.47 बजे, बरेली से 11.52 बजे, मुरादाबाद से 13.10 बजे तथा गाज़ियाबाद से 16.25 बजे
छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 16.55 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05058 आनन्द विहार टर्मिनल-थावे अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 20 नवम्बर, 2026
(शुक्रवार) को आनन्द विहार टर्मिनल से 20.10 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 21.20 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद
से 00.26 बजे, बरेली से 01.40 बजे, शाहजहाँपुर से 02.37 बजे, सीतापुर से 04.50 बजे, बुढ़वल से 06.32 बजे,
गोंडा से 07.45 बजे, बस्ती से 09.08 बजे, खलीलाबाद से 09.40 बजे, गोरखपुर से 10.30 बजे, कप्तानगंज से
11.45 बजे, रामकोला से 12.12 बजे, पडरौना से 12.34 बजे तथा तमकुही रोड से 13.17 बजे छूटकर थावे 14.10
बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

















