न्यू चंडीगढ़, 29 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान रॉयल्स ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने 223 रन का बड़ा लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया और पंजाब को इस सीजन की पहली हार थमा दी। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष सप्तमी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने 62 रन की तेज पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 30 रन का योगदान दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत विस्फोटक रही। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन बनाकर पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया। उनके साथ यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। सेहत को लेकर उठे सवालों के बीच सलमान खान का जवाब मिडिल ऑर्डर में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 52 रन बनाकर जीत की नींव मजबूत की, जबकि शुभम दुबे ने 31 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 77 रन की साझेदारी की और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में यशराज पुंजा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक सफलता मिली। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर रिलीज, कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के साहस की दिखेगी कहानी इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि पंजाब किंग्स को पहली हार का सामना करना पड़ा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़, 29 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान रॉयल्स ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने 223 रन का बड़ा लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया और पंजाब को इस सीजन की पहली हार थमा दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने 62 रन की तेज पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत विस्फोटक रही। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन बनाकर पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया। उनके साथ यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
मिडिल ऑर्डर में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 52 रन बनाकर जीत की नींव मजबूत की, जबकि शुभम दुबे ने 31 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 77 रन की साझेदारी की और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
राजस्थान की ओर से गेंदबाजी में यशराज पुंजा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक सफलता मिली।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।