Breaking News

U19 CWC में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुये कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिये नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी, क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, भाई उज्ज्वल एवं आशीर्वाद सूर्यवंशी तथा अभिजीत डिसूजा उपस्थित थे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें