Chhapra: अस्मिता खेलो इंडिया के तहत अस्मिता वेटलिफ्टिंग सिटी टूर्नामेंट का एकदिवसीय खेल आयोजन शहर के खेल भवन में हुआ। जिसमें सारण के विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों ने भाग लिया।
खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि छपरा की विधायक छोटी कुमारी, जीनत जरीना मसीह, सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी और प्रीति सिंह, सचिव, शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल ने संयुक्त रूप से किया।
विधायक छोटी कुमारी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर कदम मिलाते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को यथासंभव हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
प्रतियोगिता के सब जूनियर केटेगरी के 45 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान स्वेता कुमारी, द्वितीय स्थान अनन्या कुमारी और तृतीय स्थान निभा कुमारी को मिला।
सब जूनियर केटेगरी 49 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान सुहानी सिंह, द्वितीय स्थान श्रेया कुमारी और तृतीय स्थान साक्षी तिवारी को मिला।
सब जूनियर केटेगरी 53 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान स्वस्तिका राय, द्वितीय स्थान रितिका कुमारी और तृतीय स्थान दीक्षा सिंह को मिला।
सब जूनियर केटेगरी 57 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान शालिनी कुमारी, द्वितीय स्थान परिधि मिश्रा और तृतीय स्थान जीविका सिंह को मिला।
सब जूनियर केटेगरी 61 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान शाम्भवी श्रीवास्तव और द्वितीय स्थान अंकिता कुमारी को मिला।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग कैटेगरी के 45 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान प्रिया कुमारी, द्वितीय स्थान अनन्या शर्मा और तृतीय स्थान अंजलि कुमारी को मिला।
जूनियर केटेगरी 49 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान अनुष्का कुमारी, द्वितीय स्थान खुशी कुमारी
और तृतीय स्थान रिया कुमारी को मिला।
जूनियर केटेगरी 53 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान रिया सिंह, द्वितीय स्थान खुश्बू कुमारी और तृतीय स्थान दिव्या कुमारी को मिला।
जूनियर केटेगरी 57 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान वैष्णवी श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान सोनाली कुमारी और तृतीय स्थान अंजलि कुमारी को मिला।
जूनियर केटेगरी 61 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान रूबी कुमारी और द्वितीय स्थान नीतू कुमारी को मिला।
69 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान अमृता कुमारी और द्वितीय स्थान किरण कुमारी को मिला।
77 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान अश्विनी कुमारी को मिला।
86 कि. ग्रा. भार वर्ग में प्रथम स्थान आस्था कुमारी को मिला।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार साह (महासचिव, भाजपा), हरेंद्र सिंह (संरक्षक, सारण जिला भारोत्तोलन संघ), डॉ. मुकेश कुमार यादव (सोनू ), डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. रजनीश कुमार, सभापति बैठा (सारण एथलेटिक्स संघ) आदि उपस्थित रहे।
कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार एवं उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह (पूर्व सैनिक) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह एवं सचिव अभय प्रकाश (सोनू) ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक दल में देवेश चंद्र रॉय, अजय कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, प्रियांशु कुमार, आनंद कुमार, नेहा कुमारी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्था संभालने में संजीत कुमार सिंह एवं मुनेश्वर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में सारण जिला भारोत्तोलन संघ के सदस्यों ने भी सक्रिय योगदान दिया। इनमें सीए अमित कुमार, युगल किशोर तिवारी, चंदन सिंह, शक्ति सिंह, अविनाश कुमार, कपिलदेव सिंह, डॉ. आर.के. जायसवाल, रजनीश कुमार, धनंजय कुमार ‘गोलू’, सूरज कुमार, अपर्णा श्रीवास्तव एवं सौरभ कुमार ‘ट्विंकल’ प्रमुख रूप से शामिल रहे।



















