⚡
Breaking News

Horoscope | आज सिंह, वृश्चिक सहित पांच राशियों को करियर में होगा लाभ, जाने मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल

5 Min Read

आज 03 नवंबर 2026, मंगलवार है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है, तो यह जानकारी आपके लिए खास है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। ऐसे में आज आपके करियर, कारोबार, धन, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? कौन-सी राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ और किन लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है?

SHAILFORD
विज्ञापन

तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से मीन राशि तक का दैनिक राशिफल और समझते हैं कि आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

DOON
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आज का मेष राशिफल

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए पद एवं अधिकार प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी तथा आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

आज का वृषभ राशिफल

महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी. आपको अपने व्यवहार में अधिक कुशलता रखनी होगी. परिस्थितियों में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी.

आज का मिथुन राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी और कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी में वृद्धि होगी तथा कर्ज की स्थिति में सुधार आएगा. आवश्यक कार्यों में अनायास सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मुकदमे से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के योग हैं.

आज का कर्क राशिफल

परिश्रम के बावजूद परिस्थितियां मनमाफिक नहीं रहेंगी. मानसिक चिंता बनी रह सकती है. भाई-बहनों अथवा मित्रों के कारण कष्ट हो सकता है. लिखापढ़ी से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी रखें. व्यापार-व्यवसाय में लेन-देन संबंधी विवादों से दूर रहें.

आज का सिंह राशिफल

आपके सोचे अनुसार कम ही काम पूरे होंगे. किसी न किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतें. आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आज का कन्या राशिफल

आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है. रोजगार और व्यापार से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे तथा आपकी प्रगति होगी. मकान, प्रॉपर्टी और नए व्यापार-धंधे में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यों में स्वजनों एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा.

आज का तुला राशिफल

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपके काम बनेंगे. किसी कार्य से धन की प्राप्ति होगी तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नया काम शुरू करने में आ रही अड़चनें दूर होंगी. चित्त प्रसन्न रहेगा. लंबे समय से लंबित कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं.

आज का वृश्चिक राशिफल

आप पूरे फॉर्म में रहेंगे और सभी मोर्चों पर पूरी सक्रियता के साथ दिखाई देंगे. उच्च शिक्षा प्राप्त करने, करियर को बेहतर बनाने और घर के कार्यों को सुनियोजित तरीके से पूरा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं.


आज का धनु राशिफल

रोजी-रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. आपकी जो इच्छाएं अभी तक अधूरी रह गई थीं, उनकी पूर्ति का सिलसिला शुरू हो सकता है. व्यापार-धंधे में लाभ होगा. बड़े-बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा.

आज का मकर राशिफल

अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों और उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनाने का प्रयास करें. उनसे चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. नौकरी में उन्नति होने के योग हैं.

आज का कुंभ राशिफल

आवश्यक कार्यों में आपकी व्यवहार कुशलता आपको सिद्धि और प्रसिद्धि दिलाने वाली साबित होगी. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में आपकी सूझ-बूझ प्रशंसनीय रहेगी. मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

आज का मीन राशिफल

मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं. आपने जिस व्यक्ति पर आज तक भरोसा किया है या स्वयं कष्ट उठाकर जिसे सुख दिया है, वही व्यक्ति आपके विरोध में कार्य कर सकता है. हालांकि, इससे आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. राजकीय पक्ष को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕