गांधीनगर, 28 नवंबर (हि.स.)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 378 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 67 अलग-अलग विज्ञापन (रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन) जारी किए गए हैं, जिनके लिए उम्मीदवार कल, शनिवार को दोपहर 01:00 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग की अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती में रहस्य सचिव, उप सूचना निदेशक–सहायक सूचना निदेशक, निदेशक (पुस्तकालय) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। Kabaddi | 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण बना विजेता दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान भी शुरू इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत भी विभिन्न क्लास-2 (वर्ग-2) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत—सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक, सरकारी पॉलिटेक्निक में व्याख्याता (Lecturer),अनुदानित व सरकारी वाणिज्य और विज्ञान कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) समेत कई पदों पर विशेष भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी कब और कहां करें आवेदन? योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 29 नवंबर, 2025 दोपहर 01:00 बजे से GPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल आयोग द्वारा जारी यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और खास मौका साबित हो सकता है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
गांधीनगर, 28 नवंबर (हि.स.)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 378 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 67 अलग-अलग विज्ञापन (रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन) जारी किए गए हैं, जिनके लिए उम्मीदवार कल, शनिवार को दोपहर 01:00 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग की अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती में रहस्य सचिव, उप सूचना निदेशक–सहायक सूचना निदेशक, निदेशक (पुस्तकालय) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान भी शुरू
इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत भी विभिन्न क्लास-2 (वर्ग-2) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत—सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक, सरकारी पॉलिटेक्निक में व्याख्याता (Lecturer),अनुदानित व सरकारी वाणिज्य और विज्ञान कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) समेत कई पदों पर विशेष भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।
आयोग द्वारा जारी यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और खास मौका साबित हो सकता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ