Chhapra: सारण जिले के अमनौर प्रखंड अंतर्गत पकड़ी महम्मद गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती फिल्मी अंदाज में गांव के एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जाता है कि युवती अपने प्रेमी से मिलने और अपनी मांगें मनवाने की जिद पर अड़ी हुई थी। टावर पर चढ़ने के बाद युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसे देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवती भावुक अवस्था में किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई। दोपहर करीब 11:50 बजे तक प्रशासन और स्थानीय लोग उसे नीचे उतारने की मशक्कत में जुटे रहे। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी इधर, जिले में हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर या ऊंची इमारतों पर चढ़कर दबाव बनाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सामाजिक जानकारों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि सोशल मीडिया और रील संस्कृति का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जो समाज के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: सारण जिले के अमनौर प्रखंड अंतर्गत पकड़ी महम्मद गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती फिल्मी अंदाज में गांव के एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जाता है कि युवती अपने प्रेमी से मिलने और अपनी मांगें मनवाने की जिद पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ने के बाद युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसे देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवती भावुक अवस्था में किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के सहयोग से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई। दोपहर करीब 11:50 बजे तक प्रशासन और स्थानीय लोग उसे नीचे उतारने की मशक्कत में जुटे रहे।
इधर, जिले में हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर या ऊंची इमारतों पर चढ़कर दबाव बनाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सामाजिक जानकारों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि सोशल मीडिया और रील संस्कृति का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जो समाज के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।