Breaking News

बिहार में ठंड का कहर जारी, शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 03 जनवरी (हि.स.)। बिहार में भीषण ठंड का प्रकोप फिलहाल थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है, जिसके कारण अधिकांश जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। ठंड और कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुमान के अनुसार राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। उत्तर बिहार के कई जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बहुत घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

SHARDA
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वृद्धि हो सकती है, हालांकि ठंड से फिलहाल बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में गिरावट

राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सहरसा के अगवानपुर में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाल्मीकि नगर, फारबिसंगज और मुंगेर को छोड़कर पटना सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

कोहरे से दृश्यता बेहद कम

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण दृश्यता भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सबसे कम दृश्यता गयाजी में शून्य मीटर दर्ज की गई। भागलपुर में दृश्यता 20 मीटर और पटना में मात्र 50 मीटर रही, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी महीने में न्यूनतम तापमान सामान्यतः 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

• गया जी: अधिकतम 21.6, न्यूनतम 8.2

• पटना: अधिकतम 19.6, न्यूनतम 9.0

• भागलपुर: अधिकतम 18.9, न्यूनतम 8.1

• मुजफ्फरपुर: अधिकतम 17.2, न्यूनतम 8.1

ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें