Breaking News

सोनपुर मेला में आज से दो दिवसीय कबड्डी चैंपियनशिप का होगा आयोजन

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 18 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र के ऐतिहासिक सोनपुर मेला 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन, सारण के सौजन्य से एक रोमांचक दो दिवसीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के लिए यह एक शानदार अवसर होगा, जब वे इस पारंपरिक भारतीय खेल की उत्साहजनक प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकेंगे. जिला प्रशासन के द्वारा सोनपुर मेला में कबड्डी प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त किए गए संयोजक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी प्रमंडलों के पुरुष टीम हिस्सा लेंगे इन्हीं टीमों के प्रदर्शन के आधार पर विजेता और उपविजेता का चयन किया जाएगा। यह चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करेगी, बल्कि सोनपुर मेले की सांस्कृतिक और खेल विरासत को भी समृद्ध करेगी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उम्मीद है कि यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करेगा और मेले में आने वाले दर्शकों को एक अतिरिक्त आकर्षण प्रदान करेगा। जिला प्रशासन, सारण ने सभी खेल प्रेमियों और आम जनता से अनुरोध किया है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें