उत्तर प्रदेश से बिहार और बंगाल का रेल सफर अब और भी आसान और किफायती होने जा रहा है। रेलवे ने 18 जुलाई से गोमतीनगर स्टेशन से दरभंगा और मालदा टाउन के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने का ऐलान किया है। इस ट्रेन का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी, जिससे धार्मिक नगरी से होकर गुजरने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, मालदा टाउन से यह ट्रेन हर गुरुवार को रवाना होगी, जबकि दरभंगा से यह हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था होगी, जिससे आम यात्रियों को आरामदायक और बजट में यात्रा का अवसर मिलेगा। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रेलवे यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत है, खासकर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में जब इन रूट्स पर भीड़ बढ़ जाती है. अमृत भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल यात्रा दिशास्टेशनप्रस्थान/आगमन समयदिनमालदा टाउन → गोमतीनगरमालदा टाउन (MLDT)प्रस्थान – शाम 7:25गुरुवारगोमतीनगर (GTNR)आगमन – दोपहर 3:40शुक्रवारगोमतीनगर → मालदा टाउनगोमतीनगर (GTNR)प्रस्थान – शाम 6:40शुक्रवारमालदा टाउन (MLDT)आगमन – शाम 4:40शनिवार अमृत भारत एक्सप्रेस अपने लंबे सफर के दौरान कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरती है, जिससे यात्रियों को विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने की सुविधा मिलती है। यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट जैसे स्टेशनों पर ठहरती है। ये सभी ठहराव इस ट्रेन को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों और कस्बों से जोड़ते हैं, जिससे यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलता है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान दरभंगा से गोमतीनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा, अब सफर होगा और भी सुगम उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने दरभंगा से गोमतीनगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। ट्रेन संख्या 15561, अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार दोपहर 3:00 बजे दरभंगा से रवाना होगी और रविवार सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 15562 प्रत्येक रविवार सुबह 8:15 बजे गोमतीनगर से चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन इस ट्रेन का ठहराव अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासान, बैरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा, जो यात्रियों को कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ता है। डबल इंजन तकनीक के बाद भी रफ्तार सीमित इस ट्रेन में ‘पुश-पुल’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एक इंजन आगे और दूसरा पीछे लगाया जाता है। इसमें अत्याधुनिक WAP-5 श्रेणी के दो इंजन लगाए गए हैं, फिर भी इसकी औसत गति केवल 42.77 से 46.47 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच है। गोमतीनगर से मालदा टाउन के बीच की लगभग 971 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को करीब 22 घंटे लगते हैं। जहां गोमतीनगर से मालदा टाउन की यात्रा 42.77 किमी/घंटा की रफ्तार से होती है, वहीं वापसी में मालदा टाउन से गोमतीनगर का सफर 46.47 किमी/घंटा की गति से पूरा होता है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
उत्तर प्रदेश से बिहार और बंगाल का रेल सफर अब और भी आसान और किफायती होने जा रहा है। रेलवे ने 18 जुलाई से गोमतीनगर स्टेशन से दरभंगा और मालदा टाउन के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने का ऐलान किया है। इस ट्रेन का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
यह एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के रास्ते चलाई जाएगी, जिससे धार्मिक नगरी से होकर गुजरने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
1 / 3
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार, मालदा टाउन से यह ट्रेन हर गुरुवार को रवाना होगी, जबकि दरभंगा से यह हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था होगी, जिससे आम यात्रियों को आरामदायक और बजट में यात्रा का अवसर मिलेगा।
रेलवे यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत है, खासकर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में जब इन रूट्स पर भीड़ बढ़ जाती है.
1 / 2
विज्ञापन
अमृत भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल
यात्रा दिशा
स्टेशन
प्रस्थान/आगमन समय
दिन
मालदा टाउन → गोमतीनगर
मालदा टाउन (MLDT)
प्रस्थान – शाम 7:25
गुरुवार
गोमतीनगर (GTNR)
आगमन – दोपहर 3:40
शुक्रवार
गोमतीनगर → मालदा टाउन
गोमतीनगर (GTNR)
प्रस्थान – शाम 6:40
शुक्रवार
मालदा टाउन (MLDT)
आगमन – शाम 4:40
शनिवार
अमृत भारत एक्सप्रेस अपने लंबे सफर के दौरान कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरती है, जिससे यात्रियों को विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने की सुविधा मिलती है। यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट जैसे स्टेशनों पर ठहरती है। ये सभी ठहराव इस ट्रेन को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों और कस्बों से जोड़ते हैं, जिससे यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलता है।
दरभंगा से गोमतीनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा, अब सफर होगा और भी सुगम
उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने दरभंगा से गोमतीनगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है।
ट्रेन संख्या 15561, अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार दोपहर 3:00 बजे दरभंगा से रवाना होगी और रविवार सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 15562 प्रत्येक रविवार सुबह 8:15 बजे गोमतीनगर से चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासान, बैरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा, जो यात्रियों को कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ता है।
डबल इंजन तकनीक के बाद भी रफ्तार सीमित
इस ट्रेन में ‘पुश-पुल’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एक इंजन आगे और दूसरा पीछे लगाया जाता है। इसमें अत्याधुनिक WAP-5 श्रेणी के दो इंजन लगाए गए हैं, फिर भी इसकी औसत गति केवल 42.77 से 46.47 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच है।
गोमतीनगर से मालदा टाउन के बीच की लगभग 971 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को करीब 22 घंटे लगते हैं। जहां गोमतीनगर से मालदा टाउन की यात्रा 42.77 किमी/घंटा की रफ्तार से होती है, वहीं वापसी में मालदा टाउन से गोमतीनगर का सफर 46.47 किमी/घंटा की गति से पूरा होता है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ