⚡
Breaking News

Sonpur Mela 2026: अब वेबसाइट और व्हाट्सऐप पर मिलेगी मेले की हर जानकारी, शुरू हुआ ‘सोनपुर मेला मित्र’

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
3 Min Read

Chhapra/Sonpur: विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला को तकनीक से जोड़ते हुए बिहार सरकार ने डिजिटल सुविधा की नई पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 नवंबर 2026 को सोनपुर मेला मोबाइल ऐप, वेबसाइट और एआई आधारित व्हाट्सऐप सहायक ‘सोनपुर मेला मित्र’ का शुभारंभ किया। इस पहल से अब मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी।

SHAILFORD
विज्ञापन

खास बात यह है कि ‘सोनपुर मेला मित्र’ की सुविधा का लाभ उठाने के लिए अलग से कोई मोबाइल ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। आगंतुक सीधे व्हाट्सऐप के माध्यम से मेले से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

एक क्लिक पर मिलेगी मेले की जानकारी

डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मेले के प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का समय जाना जा सकेगा। इसके साथ ही हस्तशिल्प, खान-पान और विभिन्न बाजारों के स्टॉल की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

DOON
विज्ञापन
वेबसाईट पर उपलब्ध जानकारी  फोटो: छपरा टुडे

मेले में आने वाले लोगों को पार्किंग स्थल, शौचालय, पेयजल और चिकित्सा शिविर जैसी जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी मोबाइल पर मिलेगी। प्रशासन की ओर से जारी होने वाली ताजा सूचनाएं और घोषणाएं भी इस माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आपातकालीन सहायता की भी सुविधा

‘सोनपुर मेला मित्र’ को केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें आपातकालीन सहायता, एसओएस, खोया-पाया और हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इससे मेले में किसी परेशानी की स्थिति में आगंतुकों को सहायता प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
वेबसाईट पर दी गई जानकारी

इसकी एक अन्य विशेषता आवाज के माध्यम से सवाल पूछने की सुविधा है। यानी लोगों को जानकारी प्राप्त करने के लिए हर बार संदेश टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। वे बोलकर भी अपने सवाल पूछ सकेंगे।

ऐसे जुड़ें ‘सोनपुर मेला मित्र’ से

इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए आगंतुक व्हाट्सऐप पर +91 94300 22220 नंबर पर संदेश भेज सकते हैं। पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके भी इससे जुड़ा जा सकता है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी

मेले की आधिकारिक वेबसाइट sonepurmela.in पर भी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।

वेबसाईट पर उपलब्ध जानकारी  फोटो: छपरा टुडे

प्रशासन की इस पहल से सोनपुर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। साथ ही मेले की व्यवस्थाओं को अधिक सुगम, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने में भी मदद मिलेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕