⚡
Breaking News

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

1 Min Read

पटना, 23 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

विधान परिषद के उप भवन सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय ने सभी आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को शपथ दिलाई।

DOON
विज्ञापन

शपथ लेने वाले सदस्यों में डॉ. संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी और डॉ. एनके यादव शामिल हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह उपस्थित रहे।

इसके अलावा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल हुए।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕