पटना, 24 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने सोमवार को कार्यालय प्रारम्भ होने के उपरांत विभाग के सभी प्रशाखाओं का निरीक्षण किया। मंत्री के इस निरीक्षण का उद्देश्य विभागीय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना, समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सबसे पहले संबंधित शाखाओं में पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आएं तथा सौंपे गए कार्यों को निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करें। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच मंत्री ने कहा कि विभाग की दक्षता सीधे पंचायत स्तर तक पहुंचने वाली योजनाओं और सेवाओं को प्रभावित करती है, इसलिए कार्यालयी अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया मंत्री दीपक प्रकाश ने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण करते हुए कर्मचारियों से सीधे बातचीत भी की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण, स्पष्ट दिशानिर्देश और सहयोगपूर्ण तंत्र से ही सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक समय पर पहुंच सकता है। निरीक्षण के अंत में मंत्री ने पुनः सभी कर्मचारियों को दक्षता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपील की तथा विभागीय कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के लिए सतत समीक्षा की बात कही। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 24 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने सोमवार को कार्यालय प्रारम्भ होने के उपरांत विभाग के सभी प्रशाखाओं का निरीक्षण किया।
मंत्री के इस निरीक्षण का उद्देश्य विभागीय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना, समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सबसे पहले संबंधित शाखाओं में पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आएं तथा सौंपे गए कार्यों को निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करें।
मंत्री ने कहा कि विभाग की दक्षता सीधे पंचायत स्तर तक पहुंचने वाली योजनाओं और सेवाओं को प्रभावित करती है, इसलिए कार्यालयी अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया
मंत्री दीपक प्रकाश ने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण करते हुए कर्मचारियों से सीधे बातचीत भी की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण, स्पष्ट दिशानिर्देश और सहयोगपूर्ण तंत्र से ही सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक समय पर पहुंच सकता है।
निरीक्षण के अंत में मंत्री ने पुनः सभी कर्मचारियों को दक्षता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपील की तथा विभागीय कार्यों को और सुदृढ़ बनाने के लिए सतत समीक्षा की बात कही।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ