Breaking News

जमीन, शराब और बालू माफिया किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: सम्राट चौधरी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर जबाब देते हुए उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद राज्य में आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

विपक्ष द्वारा सुशासन पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ही बिहार में सुशासन स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि जमीन माफिया, शराब माफिया, बालू माफिया किसी को बख्शा नहीं जाएगा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरे राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कोई भी गरीब नहीं सताया जाएगा, लेकिन माफिया नहीं बचेंगे।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग लाखों परिवारों को पक्का मकान मिला, करोड़ लोगों को बिना किसी भेदभाव के अनाज मिला। सरकार कभी जाति या धर्म नहीं पूछती। पात्रता ही आधार है।

उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार जेपी आंदोलन के दौरान जेल नहीं गए होते, तो आज इतने बड़े लोकतांत्रिक नेता नहीं बनते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी बाद में उसकी सदस्यता लेते रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता ने 202 सीटें देकर नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर भारी भरोसा जताया है। इस भरोसे पर खड़ा उतरने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें