⚡
Breaking News

मातृ भारती की बैठक में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता और विद्यालय के शैक्षिक विकास पर हुई चर्चा

2 Min Read

Chhapra: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर के प्रांगण में मातृ भारती के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने की। बैठक में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता, पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में उनकी भूमिका तथा विद्यालय के शैक्षिक और संस्कारात्मक विकास में उनके योगदान को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक में मातृ भारती की बहनों को पारिवारिक व्यवस्था के संचालन और घरेलू दायित्वों के निर्वहन में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। साथ ही संगठन की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। आगामी प्रांतीय समारोह में मातृ भारती की सदस्यों की सहभागिता को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की गई।

बेहतर परीक्षा परिणाम पर मंथन

विद्यालय के परीक्षा परिणाम को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से समाज के प्रबुद्धजनों और अभिभावकों से विचार-विमर्श कर उपयोगी सुझाव प्राप्त करने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय का विकास केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। इसमें मातृशक्ति और समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

DOON
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी सदस्यों से मातृशक्ति को सशक्त बनाने तथा विद्यालय की विकास यात्रा में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा विद्यालय के शैक्षिक एवं संस्कारात्मक वातावरण को बेहतर बनाने में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अमरनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह एवं कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में मातृ भारती प्रमुख नीलू कुमारी, सदस्य सविता सिंह, कलावती देवी, गुड़िया देवी, दीपमाला कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕