Breaking News

अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता में सुनिधि प्रजापति ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता 2025-26 में प्रांत लोक शिक्षा समिति, बिहार से संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा की छात्रा सुनिधि प्रजापति ने किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

दशम वर्ग की छात्रा सुनिधि प्रजापति ने हिंदी निबंध प्रतियोगिता में प्रभावशाली लेखन प्रस्तुत करते हुए अपनी सृजनात्मक क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

SHARDA
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्रा की माता को विद्यालय की आचार्या दर्शना सिंह एवं नीलू कुमारी द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद कुमार ने सुनिधि को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बिनोद कुमार ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में चिंतन क्षमता, लेखन कौशल एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सुनिधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छात्रा को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना एवं संस्कारयुक्त शिक्षा को प्रोत्साहित करती हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार, अनिल कुमार आजाद, मणि भूषण सिन्हा, स्वाति, दिलीपपति त्रिपाठी, इंदु कुमारी, अंजली सैनी, प्राची, गीतांजलि, प्रकाश कुमार एवं विशाल कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें