विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी । एयर इंडिया ने 15 पेज वाली प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर कहा, ” एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और अन्य लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु डी ई ओ से हुई वार्ता: डॉ. राहुल राज विमानन कंपनी ने कहा, ”हमें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की 12 जुलाई को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एयर इंडिया नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य प्राधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे। जांच की सक्रिय प्रकृति को देखते हुए हम विशिष्ट विवरणों पर टिप्पणी करने में असमर्थ हैं। हम सभी विवरण विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को भेज रहे हैं। छपरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधा की प्रगति की महाप्रबंधक ने की समीक्षा उल्लेखनीय है गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। इनमें 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 जमीन पर मौजूद लोग शामिल थे। इस रिपोर्ट में उड़ान भरने के 90 सेकंड के भीतर घटित भयावह क्रम का वर्णन है। विमान के दोनों इंजन शुरुआती चढ़ाई के दौरान अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए। इससे विमान का थ्रस्ट बहुत कम हो गया और विमान तेजी से नीचे उतर गया। बिहार कैबिनेट: 29 प्रस्तावों को मंजूरी, हेली-टूरिज्म से लेकर खनन और प्रशासनिक सुधारों तक कई बड़े फैसले इस विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट कुछ माह बाद आने की उम्मीद है। यह विमान हादसा 12 जून को हुआ था। इस दुर्घटना को हालिया इतिहास में देश में हुई सबसे घातक विमानन दुर्घटना कहा गया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी । एयर इंडिया ने 15 पेज वाली प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर कहा, ” एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और अन्य लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
विमानन कंपनी ने कहा, ”हमें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की 12 जुलाई को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एयर इंडिया नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य प्राधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे। जांच की सक्रिय प्रकृति को देखते हुए हम विशिष्ट विवरणों पर टिप्पणी करने में असमर्थ हैं। हम सभी विवरण विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को भेज रहे हैं।
उल्लेखनीय है गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। इनमें 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 जमीन पर मौजूद लोग शामिल थे। इस रिपोर्ट में उड़ान भरने के 90 सेकंड के भीतर घटित भयावह क्रम का वर्णन है। विमान के दोनों इंजन शुरुआती चढ़ाई के दौरान अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए। इससे विमान का थ्रस्ट बहुत कम हो गया और विमान तेजी से नीचे उतर गया।
इस विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट कुछ माह बाद आने की उम्मीद है। यह विमान हादसा 12 जून को हुआ था। इस दुर्घटना को हालिया इतिहास में देश में हुई सबसे घातक विमानन दुर्घटना कहा गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ