Patna/Chhapra: सारण जिलान्तर्गत सोनपुर में अवस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। इस स्थल के पर्यटकीय महत्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिक्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, वाराणसी के तर्ज पर समग्र एवं व्यापक रूप से विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस स्थल पर ही विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में विदेशी एवं देशी पर्यटकों का आगमन होता है। इस मंदिर परिक्षेत्र का समग्र एवं वृहद् विकास पर्यटकों को अधिक से अधिक संख्या में भ्रमण हेतु आकर्षित कर सकेगा। साथ ही व्यापक स्तर पर पर्यटकीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के फलस्वरूप आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। यह वृद्धि रोजगार सृजन एवं व्यापार की नयी संभावनाएं सृजित कर सकेगा। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी इन तथ्यों के आलोक में उक्त मंदिर परिक्षेत्र के वृहद एवं समग्र पर्यटकीय विकास हेतु प्राक्कलित राशि 680,00,00,000/- (छः सौ अस्सी करोड़) रूपये मात्र की कार्य योजना तैयार की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत वर्तमान बाबा हरिहरनाथ मंदिर की बाह्य संरचना एवं परिसर का उन्नयन, मंदिर परिक्षेत्र के अन्तर्गत पर्यटकीय आधारभूत संरचनाओं एवं भवनों का निर्माण, साईट के विकास तथा निर्मित अवसंरचनाओं का 10 वर्षों के लिए प्रभावी अनुरक्षण एवं भू-अर्जन इत्यादि से संबंधित कार्य कराये जायेगें। इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा किया जायेगा। प्रस्ताव पर बिहार मंत्रिपरिषद् द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna/Chhapra: सारण जिलान्तर्गत सोनपुर में अवस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। इस स्थल के पर्यटकीय महत्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिक्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, वाराणसी के तर्ज पर समग्र एवं व्यापक रूप से विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस स्थल पर ही विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में विदेशी एवं देशी पर्यटकों का आगमन होता है। इस मंदिर परिक्षेत्र का समग्र एवं वृहद् विकास पर्यटकों को अधिक से अधिक संख्या में भ्रमण हेतु आकर्षित कर सकेगा। साथ ही व्यापक स्तर पर पर्यटकीय आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के फलस्वरूप आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। यह वृद्धि रोजगार सृजन एवं व्यापार की नयी संभावनाएं सृजित कर सकेगा।
इन तथ्यों के आलोक में उक्त मंदिर परिक्षेत्र के वृहद एवं समग्र पर्यटकीय विकास हेतु प्राक्कलित राशि 680,00,00,000/- (छः सौ अस्सी करोड़) रूपये मात्र की कार्य योजना तैयार की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत वर्तमान बाबा हरिहरनाथ मंदिर की बाह्य संरचना एवं परिसर का उन्नयन, मंदिर परिक्षेत्र के अन्तर्गत पर्यटकीय आधारभूत संरचनाओं एवं भवनों का निर्माण, साईट के विकास तथा निर्मित अवसंरचनाओं का 10 वर्षों के लिए प्रभावी अनुरक्षण एवं भू-अर्जन इत्यादि से संबंधित कार्य कराये जायेगें। इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा किया जायेगा। प्रस्ताव पर बिहार मंत्रिपरिषद् द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।