Breaking News

टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार, श्रेयस और शिवम दुबे समेत स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया

खबर सुनें
▶ Press play to listen

मुंबई, 25 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लीग के चौथे सीजन से पहले सभी आठ टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस बार आइकन खिलाड़ियों की सूची में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे के अलावा यशस्वी जायसवाल, तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को भी रिटेन किया गया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह सभी फ्रेंचाइजियों की मजबूत मंशा को दर्शाता है। भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों का रिटेन होना इस लीग की विश्वसनीयता और स्तर को दिखाता है। साथ ही युवा खिलाड़ियों को इन अनुभवी सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा, जो उनके विकास के लिए बेहद अहम है। इस मजबूत कोर के साथ हमें एक बेहद प्रतिस्पर्धी और उच्च स्तर का सीजन देखने को मिलेगा।”

SHARDA
विज्ञापन

रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर आगामी प्लेयर ऑक्शन पर है, जहां टीमें अपने स्क्वॉड को और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

पिछले सीजन में सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने फाइनल में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था।

टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए रिटेन खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स: सरफराज खान (आइकन खिलाड़ी), शम्स मुलानी, जय बिस्ता

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

एआरसीएस अंधेरी: शिवम दुबे (आइकन खिलाड़ी), प्रग्नेश कानपिल्लेवार, दीपक शेट्टी

बांद्रा ब्लास्टर्स: यशस्वी जायसवाल (आइकन खिलाड़ी), सुवेद पारकर, ध्रुमिल मटकर।

मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स: तुषार देशपांडे (आइकन खिलाड़ी), सिद्धेश लाड, रोहन राजे।

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स: अजिंक्य रहाणे (आइकन खिलाड़ी), अभिग्यान कुंडू, तनुष कोटियन

सोबो मुंबई फाल्कंस: श्रेयस अय्यर (आइकन खिलाड़ी), अंगकृष रघुवंशी, हर्ष अघाव

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स: शार्दुल ठाकुर (आइकन खिलाड़ी), अथर्व अंकलेकर, साईराज पाटिल

ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट: सूर्यकुमार यादव (आइकन खिलाड़ी), आयुष म्हात्रे, सूर्यांश शेडगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें