पटना, 18 जनवरी (हि.स.)। बिहार सरकार की मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री का मनोनयन किया है। इसके साथ ही मनोनयन से संबंधित पूर्व के सभी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया गया है। इसके साथ ही नए मंत्रियों को उनके जिलों में प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति मनोनीत किया है, जिनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा। विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली और सारण। श्रवण कुमार को समस्तीपुर और पूर्णिया। मंगल पांडे को दरभंगा और पश्चिमी चंपारण। डॉक्टर दिलीप जायसवाल को भागलपुर और गयाजी। अशोक चौधरी को सीतामढ़ी, शिवहर और जहानाबाद। लेशी सिंह को मधुबनी और मधेपुरा। मदन सहनी को सुपौल और खगड़िया। राम कृपाल यादव को कैमूर। संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद। सुनील कुमार को रोहतास और लखीसराय। मोहम्मद जमा खान को किशनगंज और शेखपुरा। संजय सिंह टाइगर को बांका। अरुण शंकर प्रसाद को बेगूसराय। सुरेंद्र मेहता को कटिहार। नारायण प्रसाद को गोपालगंज। रमा निषाद को बक्सर। लखेंद्र कुमार रोशन को अररिया। श्रेयसी सिंह को नवादा। डॉक्टर प्रमोद कुमार को सहरसा और सिवान। संजय कुमार को मुंगेर। संजय कुमार सिंह को जमुई और दीपक प्रकाश को अरवल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु डी ई ओ से हुई वार्ता: डॉ. राहुल राज छपरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधा की प्रगति की महाप्रबंधक ने की समीक्षा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 18 जनवरी (हि.स.)। बिहार सरकार की मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री का मनोनयन किया है। इसके साथ ही मनोनयन से संबंधित पूर्व के सभी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया गया है। इसके साथ ही नए मंत्रियों को उनके जिलों में प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति मनोनीत किया है, जिनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी अधिसूचना के अनुसार विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा। विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली और सारण। श्रवण कुमार को समस्तीपुर और पूर्णिया। मंगल पांडे को दरभंगा और पश्चिमी चंपारण। डॉक्टर दिलीप जायसवाल को भागलपुर और गयाजी। अशोक चौधरी को सीतामढ़ी, शिवहर और जहानाबाद। लेशी सिंह को मधुबनी और मधेपुरा। मदन सहनी को सुपौल और खगड़िया। राम कृपाल यादव को कैमूर। संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद। सुनील कुमार को रोहतास और लखीसराय। मोहम्मद जमा खान को किशनगंज और शेखपुरा। संजय सिंह टाइगर को बांका। अरुण शंकर प्रसाद को बेगूसराय। सुरेंद्र मेहता को कटिहार। नारायण प्रसाद को गोपालगंज। रमा निषाद को बक्सर। लखेंद्र कुमार रोशन को अररिया। श्रेयसी सिंह को नवादा। डॉक्टर प्रमोद कुमार को सहरसा और सिवान। संजय कुमार को मुंगेर। संजय कुमार सिंह को जमुई और दीपक प्रकाश को अरवल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ