⚡
Breaking News

भास्कर महोत्सव-2026 में कथक के जरिए अनीषा ने दी शारदा सिन्हा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

1 Min Read

Chhapra: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सारण द्वारा छपरा के राजेंद्र सरोवर परिसर में आयोजित भास्कर महोत्सव-2026 में सारण की बेटी कुमारी अनीषा ने अपनी शानदार कथक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी नृत्य कला के माध्यम से बिहार की स्वर कोकिला एवं प्रसिद्ध लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

SHAILFORD
विज्ञापन

अनीषा की प्रस्तुति में कथक की शास्त्रीय सुंदरता के साथ लोक संस्कृति और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। उनकी प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि शारदा सिन्हा के संगीत और सांस्कृतिक योगदान की यादों को भी जीवंत कर दिया।

j alankar
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ उप विकास आयुक्त (डीडीसी) लक्ष्मण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सूर्य वंदना, छठ के पारंपरिक लोकगीत, शहनाई वादन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम को यादगार बनाया। समापन अवसर पर सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

DOON
विज्ञापन

सारण की बेटी अनीषा की इस प्रस्तुति ने एक बार फिर जिले की सांस्कृतिक प्रतिभा और कला परंपरा को गौरवान्वित किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕