Breaking News

चिरांद चेतना महोत्सव: विश्व पटल पर उभरेगी चिरांद की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: गंगा, सरयू एवं सोन नदियों के पावन संगम तट पर अवस्थित विश्वप्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल चिरांद में आयोजित होने वाले 19वें चिरांद चेतना महोत्सव सह गंगा गरिमा रक्षा संकल्प समारोह के माध्यम से चिरांद की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति व खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार सम्मिलित होंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

महोत्सव के अंतर्गत पुरातात्विक स्थल परिसर स्थित भवन में विशेष चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को प्राचीन भारत के सतत विकास मॉडल, कृषि संस्कृति, नदी सभ्यता तथा चिरांद के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शित चित्रों एवं शोध सामग्री के जरिए यह दर्शाने का प्रयास किया जाएगा कि हजारों वर्ष पूर्व भी भारतीय सभ्यता प्रकृति के साथ संतुलित विकास की अवधारणा पर आधारित थी।

SHARDA
विज्ञापन

आयोजक व वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकान्त ओझा ने बताया कि चिरांद केवल एक पुरातात्विक स्थल नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति के प्राचीन स्वरूप का जीवंत साक्ष्य है, जिसे व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि रामायण के संदर्भों के अनुसार, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं उनके गुरु महर्षि विश्वामित्र जनकपुर की यात्रा के दौरान गंगा, सरयू एवं सोन के त्रिवेणी संगम क्षेत्र स्थित चिरांद में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए चिरांद को ‘राम अभ्युदय यात्रा केंद्र’ के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों, इतिहास प्रेमियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि चिरांद की समृद्ध विरासत के संरक्षण और गंगा गरिमा रक्षा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वहीँ चिरांद विकास परिसद के सचिव श्री राम तिवारी ने बताया कि 29 जून को संध्या 6:30 बजे से गंगा महाआरती का आयोजन होगा। रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कला संस्कृति व खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार सम्मिलित होंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर राम दयाल शर्मा, देवेश नाथ दीक्षित, राकेश पाण्डेय, गंगा समग्र के प्रांतीय संगठन मंत्री जय किशोर पाठक उपस्थित थें।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें