⚡
Breaking News

सारण में पुलिस का विशेष अभियान, 44 अभियुक्त गिरफ्तार

2 Min Read

Chhapra: सारण जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 31 अक्टूबर 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में 19 वारंटी और शराब कारोबार में संलिप्त 4 अभियुक्त शामिल हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के साथ शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इस दौरान देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करने के लिए भी कार्रवाई की गई।

j alankar
विज्ञापन

वारंट और शराब सेवन के मामलों में सर्वाधिक गिरफ्तारी

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तार 44 अभियुक्तों में 19 वारंट के मामलों में, 15 शराब सेवन, 4 शराब कारोबार, 3 अपहरण, 2 चोरी तथा एक अन्य कांड में गिरफ्तार किए गए हैं।

DOON
विज्ञापन

270 लीटर से अधिक देसी शराब बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 270.600 लीटर देसी शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पीले बालू से लदे 5 ट्रैक्टर और 120 घनफीट बालू जब्त किया गया। पुलिस ने दो मवेशियों को भी बरामद किया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

वाहन जांच में 39 हजार रुपये जुर्माना

अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 27 वाहनों से कुल 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब के कारोबार पर रोक, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕