गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05073/05074 छपरा-नई दिल्ली-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 18 नवम्बर, 2026 को तथा नई दिल्ली से 19 नवम्बर, 2026 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05073 छपरा-नई दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी 18 नवम्बर, 2026 को छपरा से 23.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मशरख से 00.03 बजे, दिघवा दुबौली से 00.24 बजे, गोपालगंज से 01.02 बजे, थावे से 01.45 बजे, तमकुही रोड से 02.25 बजे, पडरौना से 03.05 बजे, रामकोला से 03.20 बजे, कप्तानगंज से 03.50 बजे, पिपराइच से 04.10 बजे, गोरखपुर से 05.20 बजे, खलीलाबाद से 06.05 बजे, बस्ती से 06.33 बजे, गोंडा से 08.05 बजे, बुढ़वल से 09.22 बजे, सीतापुर से 11.20 बजे, शाहजहांपुर से 13.07 बजे, बरेली से 14.10बजे, मुरादाबाद से 15.55 बजे तथा गाजियाबाद से 19.10 छूटकर नई दिल्ली 20.15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05074 नई दिल्ली-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 19 नवम्बर, 2026 को नई दिल्ली से 23.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 00.20 बजे, मुरादाबाद से 03.26 बजे, बरेली से 04.40 बजे, शाहजहांपुर से 05.37 बजे, सीतापुर से 07.50 बजे, बुढ़वल से 09.32 बजे, गोंडा से 10.45 बजे, बस्ती से 12.08 बजे, खलीलाबाद से 12.40 बजे, गोरखपुर से 13.30 बजे, पिपराइच से 14.22 बजे, कप्तानगंज से 14.45 बजे, रामकोला से 15.12 बजे, पडरौना से 15.34 बजे, तमकुही रोड से 16.17 बजे, थावे से 17.25 बजे, गोपालगंज से 17.44 बजे, दिघवा दुबौली से 18.30 बजे तथा मशरख से 18.52 बजे से छूटकर छपरा 20.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी ेकुर्सीयान क 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।


















