⚡
Breaking News

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा पुस्तक मेला, प्रकाशकों एवं साहित्यकारों से भागीदारी की अपील

3 Min Read

Chhapra: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, सारण द्वारा दिनांक 17 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 तक पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले का उद्देश्य पाठकों एवं प्रकाशकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, साहित्य एवं पठन-पाठन की अभिरुचि को प्रोत्साहित करना तथा कला एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है।

SHAILFORD
विज्ञापन

सोनपुर मेला देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पुस्तक मेले के माध्यम से साहित्य, ज्ञान एवं पठन-पाठन की संस्कृति को व्यापक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

j alankar
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रतिष्ठित पुस्तक प्रकाशकों, साहित्यकारों, पुस्तक विक्रेताओं एवं संबंधित संस्थानों से इस पुस्तक मेले में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई है। प्रकाशकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी प्रतिष्ठित पुस्तकों एवं प्रकाशनों के साथ मेले में शामिल होकर इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

DOON
विज्ञापन

पुस्तक मेले में स्टॉल आवंटन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, साहित्य प्रेमियों एवं पुस्तक पाठकों से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पुस्तक मेले में पहुंचकर पुस्तकों का अवलोकन करें, अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें पढ़ें तथा साहित्यिक गतिविधियों में भाग लें।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

पुस्तक मेले में सहभागिता एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए निम्न पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—

  1. जावेद इकबाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सारण, छपरा — मोबाइल: 9934712122
  2. सुमिता कुमारी, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सारण — मोबाइल: 7979934759

इच्छुक प्रकाशकों एवं संस्थाओं से अनुरोध है कि वे अपनी सहभागिता की सहमति 25 नवंबर 2026 तक उपलब्ध करा दें। इसके लिए संस्था/प्रकाशक अपना नाम, पता, संपर्क नंबर एवं ई-मेल विवरण ई-मेल आईडी dpmlesaran.17@gov.in पर अथवा संबंधित पदाधिकारियों के व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा सकते हैं।

जिला प्रशासन, सारण द्वारा सभी प्रकाशकों, साहित्यकारों एवं पुस्तक प्रेमियों से इस ज्ञानवर्धक आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕