गोरखपुर, 13 नवम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05071/05072 छपरा-दिल्ली-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 17 नवम्बर, 2026 को तथा दिल्ली से 18 नवम्बर, 2026 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05071 छपरा-दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी 17 नवम्बर, 2026 को छपरा से 20.05 बजे प्रस्थान कर मशरख से 21.02 बजे, दिघवा दुबौली से 21.24 बजे, गोपालगंज से 22.02 बजे, थावे से 22.45 बजे, तमकुही रोड से 23.25 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.04 बजे, रामकोला से 00.18 बजे, कप्तानगंज से 00.50 बजे, पिपराइच से 01.10 बजे, गोरखपुर से 02.20 बजे, खलीलाबाद से 03.05 बजे, बस्ती से 03.33 बजे, गोंडा से 05.05 बजे, बुढ़वल से 06.22 बजे, सीतापुर से 08.20 बजे, शाहजहांपुर से 10.07 बजे, बरेली से 11.10 बजे, मुरादाबाद से 12.55 बजे तथा गाजियाबाद से 16.10 छूटकर दिल्ली 17.15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05072 दिल्ली-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 18 नवम्बर, 2026 को दिल्ली से 20.10 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 21.20 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.26 बजे, बरेली से 01.40 बजे, शाहजहांपुर से 02.37 बजे, सीतापुर से 04.50 बजे, बुढ़वल से 06.32 बजे, गोंडा से 07.45 बजे, बस्ती से 09.08 बजे, खलीलाबाद से 09.40 बजे, गोरखपुर से 10.30 बजे, पिपराइच से 11.22 बजे, कप्तानगंज से 11.45 बजे, रामकोला से 12.12 बजे, पडरौना से 12.34 बजे, तमकुही रोड से 13.17 बजे, थावे से 14.25 बजे, गोपालगंज से 14.42 बजे, दिघवा दुबौली से 15.30 बजे तथा मशरख से 15.52 बजे से छूटकर छपरा 17.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य दितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी केे 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


















