सूरत, 02 जनवरी (हि.स.)। डायमंड सिटी सूरत में सार्वजनिक परिवहन सेवा से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। शुक्रवार को शहर के अमरोली क्षेत्र में चलती सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 15 से अधिक यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी जानकारी के अनुसार सिटी बस जब अमरोली क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक बस के इंजन हिस्से से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए यात्री घबराहट में बस से बाहर निकलने लगे। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान घटना की सूचना मिलते ही सूरत फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी भयानक थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन सूरत महानगर पालिका के सार्वजनिक परिवहन कमेटी के चेयरमैन सोमनाथ मराठे ने बताया कि समय रहते बस ड्राइवर के सर्तकता से जानहानि से बचा जा सका। फिलहाल 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बस से निकला गया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
1 / 3
विज्ञापन
सूरत, 02 जनवरी (हि.स.)। डायमंड सिटी सूरत में सार्वजनिक परिवहन सेवा से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। शुक्रवार को शहर के अमरोली क्षेत्र में चलती सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 15 से अधिक यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार सिटी बस जब अमरोली क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक बस के इंजन हिस्से से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए यात्री घबराहट में बस से बाहर निकलने लगे। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही सूरत फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी भयानक थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
सूरत महानगर पालिका के सार्वजनिक परिवहन कमेटी के चेयरमैन सोमनाथ मराठे ने बताया कि समय रहते बस ड्राइवर के सर्तकता से जानहानि से बचा जा सका। फिलहाल 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बस से निकला गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ