- आज का मेष राशिफल
- आज का वृषभ राशिफल
- आज का मिथुन राशिफल
- आज का कर्क राशिफल
- आज का सिंह राशिफल
- आज का कन्या राशिफल
- आज का तुला राशिफल
- आज का वृश्चिक राशिफल
- आज का धनु राशिफल
- आज का मकर राशिफल
- आज का कुंभ राशिफल
- आज का मीन राशिफल
- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी या आजीविका में परिवर्तन होने की संभावना है. किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है. परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी. रोजमर्रा की परेशानियों का हल मिलेगा और घर-परिवार में चल रही उलझनें धीरे-धीरे दूर होंगी.
- ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847
- हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -
आज तारीख है 15 नवंबर 2026, दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक और कैसा होगा आपका लकी रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल।
आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और किसी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी बातचीत से मनमुटाव दूर हो सकता है. अपनी समझदारी से आर्थिक परेशानियों को हल करने में सफल रहेंगे.
आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. इससे पुराने विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी. सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के योग हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में अविवाहित सदस्यों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के मन में आज कुछ नया और रचनात्मक करने का विचार आएगा. सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है. रोजगार की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. घर-परिवार में सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी. हालांकि, पेट दर्द या बुखार जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें.
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान की ओर से भी खुशखबरी मिलने के योग हैं. घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी बीमारी या कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. मकान या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है.
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और शांति से भरा रहेगा. आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशी का माहौल बनेगा. अपनी समझदारी और बातचीत के तरीके से कई उलझे हुए काम सुलझा लेंगे. जमीन-जायदाद या दूसरी संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग हैं.
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों को आज अचानक धन लाभ या कोई नया काम मिल सकता है. अपनी सूझबूझ से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे. नौकरी और रोजगार के मामले में स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक पक्ष भी बेहतर रहेगा. कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
आज का तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में नया पद, जिम्मेदारी या अधिकार मिलने की संभावना है. किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी. महिलाओं के संपर्क से लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है. प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं.
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को आज नौकरी और रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर व्यस्तता रहेगी. कोई मनपसंद उपहार मिल सकता है, जिससे खुशी होगी. कारोबार की स्थिति भी मजबूत रहेगी और कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और खुशियां लेकर आ सकता है. सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और काम में प्रगति होगी. कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा. धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. जमीन, मकान या खेती से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने के योग हैं.
आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों के मन में आज कुछ बड़ा करने की इच्छा रहेगी. नौकरी और रोजगार से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. किसी नए काम की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा और कमाई के एक से ज्यादा रास्ते बन सकते हैं. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा.
आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों को आज कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है. घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी और रोजगार के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा. आपकी मेहनत से कामकाज में नई मजबूती आएगी.



















