Chhapra: रेल प्रशासन द्वारा दीपावली के उपरान्त छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05083/05084 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 16 एवं 21 नवम्बर, 2026 को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 एवं 23 नवम्बर, 2026 को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05083 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 16 एवं 21 नवम्बर, 2026 को छपरा से 20.00 बजे प्रस्थान कर मशरख से 21.02 बजे, दिघवा दुबौली से 21.24 बजे, गोपालगंज से 22.10 बजे, थावे से 23.00 बजे, तमकुही रोड से 23.40 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.22 बजे, रामकोला से 00.44 बजे, कप्तानगंज से 01.15 बजे, पिपराइच से 01.33 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, बस्ती से 03.37 बजे, गोंडा से 05.00 बजे, गोमती नगर से 07.30 बजे, ऐशबाग से 08.50 बजे, कानपुर संेट्रल से 10.55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16.20 बजे, बीना से 19.35 बजे, रानी कमलापति से 22.25 बजे, तीसरे दिन इटारसी से 00.12 बजे, खण्डवा से 02.42 बजे, भुसावल से 04.50 बजे, नासिक रोड से 08.15 बजे, इगतपुरी से 09.35 बजे, कल्याण से 11.08 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05084 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 18 एवं 23 नवम्बर, 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.00 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 15.45 बजे, इगतपुरी से 18.10 बजे, नासिक रोड से 18.42 बजे, भुसावल से 22.55 बजे, दूसरे दिन खण्डवा से 01.40 बजे, इटारसी से 04.25 बजे, रानी कमलापति से 06.40 बजे, बीना से 08.45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 10.55 बजे, कानपुर संेट्रल से 15.05 बजे, ऐशबाग से 16.45 बजे, गोमती नगर से 17.50 बजे, गोंडा से 20.25 बजे, बस्ती से 21.35 बजे, गोरखपुर से 22.55 बजे, पिपराइच से 23.50 बजे, तीसरे दिन कप्तानगंज से 00.10 बजे, रामकोला से 00.40 बजे, पडरौना से 01.12 बजे, तमकुही रोड से 01.52 बजे, थावे से 03.10 बजे, गोपालगंज से 03.22 बजे, दिघवा दुबौली से 04.12 बजे, मशरख से 04.34 बजे से छूटकर छपरा 05.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेजयान के 02, शयनयान श्रेणी के 16, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


















