⚡
Breaking News

पर्यावरणविद् प्रशांत सिन्हा हुए चित्रगुप्त सेवा सम्मान से सम्मानित

1 Min Read

Patna: पर्यावरणविद् प्रशांत सिन्हा को चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना सिटी द्वारा आयोजित अपने 53वें स्थापना दिवस समारोह में नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने चित्रगुप्त सेवा सम्मा” से सम्मानित किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और देशभर में हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु उनके “पचास शहर, पचास पौधे” मिशन के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

j alankar
विज्ञापन

इस मिशन का उद्देश्य वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।

DOON
विज्ञापन

समारोह में पटना से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय विधि तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख, पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद तथा पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के. सी. सिन्हा उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इस अवसर पर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के महासचिव कमल नयन श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले लेखकों, समाजसेवियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु समारोह का आयोजन करता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर साहित्य, कला, संस्कृति, संगीत, चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 53 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕