Chhapra: श्री चित्रांश समिति के तत्वावधान में बुधवार को ब्रजकिशोर किंडरगार्टन परिसर में पूजनोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन एवं प्रसाद वितरण से हुआ, जबकि संध्या में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला पुरस्कार
समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख रहे। विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, विधायक छोटी कुमारी एवं उपमहापौर रागिनी कुमारी उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिताओं में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
चित्रांकन प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह प्रथम, एशु राज द्वितीय एवं सौम्या सिन्हा तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में ऋषिका कुमारी प्रथम, रुद्र नंदनी द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय रहीं। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा कुमारी प्रथम, सुहानी कुमारी द्वितीय एवं दिशा विश्वास तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत, सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
समारोह का संचालन कंचन बाला ने किया। समिति के महासचिव रविशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा प्रतिवेदन पुस्तिका भी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के बीच वितरित की गई। अंत में संयुक्त सचिव अविनाश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक एवं संयोजक ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, महासचिव रविशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज कुमार सहित समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दे गया।



















