⚡
Breaking News

छठ घाटों की व्यवस्था का जायजा लेने निकले डीएम और एसपी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

2 Min Read

Chhapra: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव एवं आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार सारण ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ सदर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तिवारी घाट, बंगाली बाबा घाट, मेला घाट एवं डोरीगंज घाट सहित कई प्रमुख घाटों का जायजा लिया। इस दौरान घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

j alankar
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, सदर अंचलाधिकारी कुमारी शुषी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक को जिलाधिकारी ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

DOON
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, खतरनाक स्थानों की पहचान, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं आरक्षी अधीक्षक ने पर्व के दौरान भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के इस निरीक्षण से छठ घाटों पर तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोक आस्था के इस महापर्व में व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी घाटों पर सुरक्षित एवं सुगम माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕