Breaking News

हादसा: अंगीठी जला के सोने से घुटा दम, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

मृतकों में तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। मृतकों की पहचान 3 वर्षीय तेजाश, 4 वर्षीय अध्याय, 7 माह की गुड़िया कुमारी और 70 वर्षीय कमलावती देवी के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से बीमार लोगों की पहचान अमित कुमार, अमीषा और अंजलि के रूप में हुई है, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अत्यधिक ठंड के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी/वोरसी जलाकर रखी गई थी। देर रात अंगीठी जलती रह गई, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई और ऑक्सीजन का स्तर तेजी से कम हो गया। इसी दौरान सभी लोग गहरी नींद में थे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सुबह जब एक सदस्य को छटपटाहट महसूस हुई तो उसने किसी तरह उठकर दरवाजा खोला और बाहर निकलने की कोशिश की। हल्की जान आने के बाद जब उसने अन्य लोगों को जगाने का प्रयास किया तो चार लोग नहीं उठ सके।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृत बुजुर्ग महिला कमलावती देवी हाल ही में बनारस से अपने परिजनों के यहां आई हुई थीं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी राम पुकार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुबाष कुमार, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि ठंड के मौसम में बंद कमरों में अंगीठी, वोरसी या कोयले का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें