आज तारीख है 11 अक्टूबर 2026, दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक और कैसा होगा आपका लकी रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल।
मेष राशि
कुछ जरूरी काम-काज के प्रसंग उत्साहित करेंगे, प्रभावशाली माध्यम से लाभ, सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा, नवीन आर्थिक-व्यापारिक योजना बनेगी, परिवार में खुशियां और शांति रहेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
वृष राशि
ऑफिस में किसी तरह की मीटिंग को नजरअंदाज करने की कोशिश न करें, क्रिएटिव लोगों को नए असाइमेंट मिल सकते हैं, इस काम में राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल बढ़ेगा. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी, आपके मित्र मददगार साबित होंगे, मन को शांति मिलेगी, सामयिक-सामाजिक विकास, स्वास्थ्य में सुधार व रोगों से मुक्ति मिलेगी, शत्रुओं पर विजय मिलेगा.
कर्क राशि
सामाजिक सम्पर्क-प्रभाव का लाभ, विपरीत स्थितियों में सुधार होगा, आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा, निराशा का समापन, नये लोगों से सम्पर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ, शुभ समाचार मिलेगा.
सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है, चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति, नयी आशाएँ उदित होगी, धनागम के अवसर बढ़ेंगे, अवसरों का फायदा उठावें, परिवार में मांगलिक कार्य होगा.
कन्या राशि
निराशा दूर होगी, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास, वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, पारिवारिक सुख, बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे. सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.
तुला राशि
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे, विरोधियों पर विजय, संकल्पित काम पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी, उद्योग-धंधे में सफलता. मन प्रसन्न रहेगा.
वृश्चिक राशि
महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.
धनु राशि
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होगी, कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाक-पटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़, निर्माण कार्य में प्रगति. संतान सुख मिलेगा.
मकर राशि
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा, मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकता है. भूमि-भवन-वाहन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी, स्वजन-प्रियजनों का सुख-सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण होने की संभव हो सकेगा, आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है. विरोधियों पर विजय मिलेगा.
मीन राशि
बुद्धि-चतुरता से कर्मक्षेत्र में जटिल समस्या का समाधान मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में विवाहादि शुभ कार्य की रूपरेखा बनेगी, स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847


















