आज तारीख है 10 नवंबर 2026, दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक और कैसा होगा आपका लकी रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल।
आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रोजगार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है. हालांकि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. दुर्घटना या शल्य चिकित्सा का योग भी बन रहा है, इसलिए कोई भी काम करते समय विशेष सावधानी बरतें.
आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रयास और उत्साह से भरा रहेगा. आपकी कोशिशों से कई बिगड़े हुए काम संवर जाएंगे. हालांकि, क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और कुछ लोग पीठ पीछे आपकी निंदा भी कर सकते हैं. राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और मुकदमे से जुड़े मामलों का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है.
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. सरकार की ओर से धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी का पूरा सुख और सहयोग मिलेगा. आय के साधनों में वृद्धि होने के साथ पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा.
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के योग बन रहे हैं. यह परिवर्तन भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है. हालांकि, व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. विरोधी प्रबल होकर आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं.
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों को आज कोई नया काम हाथ में लेने से बचना चाहिए. किसी अप्रिय समाचार से मन परेशान हो सकता है और आप भयभीत भी हो सकते हैं. व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि, लगातार मेहनत करने से आपको उसका पूरा लाभ मिल सकता है.
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और खुशियां लेकर आ सकता है. व्यापार और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चले आ रहे मतभेद दूर हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं. मानसिक शांति बनी रहेगी और पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा.
आज का तुला राशिफल
तुला राशि वालों को आज कामकाज में कई बाधाओं और विरोध का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी प्रबल होकर आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिससे चिंता और तनाव बढ़ सकता है. इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण काम विशेष सावधानी से करें. लापरवाही के कारण परेशानी में फंस सकते हैं. स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आएगा. लंबे समय से बिगड़ा हुआ काम सुधर सकता है. धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में लगातार सफलता मिलेगी. राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है. मान-सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.
आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा. कारोबार और कार्यक्षेत्र में तरक्की का रास्ता खुलेगा. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अधिकारी और सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं और दिन खुशी के साथ बीतेगा.
आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों को आज आस-पड़ोस और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. कारोबार की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में बेहतर होगी. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और उन्हें पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं.
आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज नई नौकरी पाने की कोशिश सफल हो सकती है. कई बाधाओं के बावजूद आपको सफलता और धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. लंबे समय से दिया हुआ उधार पैसा वापस मिल सकता है. अपनी बुद्धि और विवेक से आप जरूरी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे.
आज का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा. आमदनी में कुछ कमी हो सकती है, लेकिन आय के साधन दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बने रहेंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में परेशानी आने की संभावना है. परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. ऐसे में बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080429564/9545290847



















