⚡
Breaking News

जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक ने किया जिला स्तरीय प्रशिक्षण का निरीक्षण

2 Min Read

Chhapra: भारत की जनगणना के दुसरे चरण के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है। दुसरे चरण में होने वाले जनसंख्या परिगणना को लेकर तिथि की घोषणा हो चुकी है। बिहार में दूसरे चरण में आगामी 25 जनवरी 27 से 28 फ़रवरी 27 तक जनसंख्या परिगणना अयोजित की जाएगी। इसके पूर्व 10 जनवरी से 24 जनवरी 27 तक सेल्फ एनुमिरेशन का कार्य संपन्न होगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

जनगणना 2027 के दुसरे चरण के लिए चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज के प्रशिक्षण के बाद गुरूवार को तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।

j alankar
विज्ञापन

विकास भवन के डीआरडीए सभागार में अयोजित प्रशिक्षण का जनगणना कार्य निदेशालय के सहायक निदेशक शिवेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया।

DOON
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीसीओ जिला नोडल सह मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण का प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने जनगणना परिगणना के दौरान आने वाले प्रश्नों को बताते हुए उसमे आने वाली समस्याओं का समाधान भी बताया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

श्री शिवेंद्र ने आगामी एचएलबी रिव्यू, ईबी क्रिएशन, सब ईबी, ईबी, एलोकेशन की जानकारी दी साथ ही इन कार्यों में भागौलिक तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्य करने का निर्देश दिया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण गुणवत्ता और व्यवस्था की सराहना की।

उन्होंने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार पूर्णतः डिजिटल जनगणना की जा रही है। यह एक ऐतिहासिक मौका है इस गौरवशाली महाअभियान में हम सभी के शामिल होने का मौका है।

उन्होने कहा कि जनगणना का मूल मंत्र है कोई व्यक्ति छूटे नहीं। वहीं हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को भी इस अभियान से जोड़ना है। इसलिए इस बार बेघर की गणना की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का महाअभियान है. इसके आधार पर ही अगले पांच-दस साल तक के राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की योजनाएं आधारित होंगी. हमारा विकास इससे सीधे जुड़ा हुआ है.

इस अवसर पर अपर जिला जनगणना अधिकारी सह डीआईओ तारणी कुमार, जिला जनगणना नोडल सह डीएसओ अंजनी कुमार लाल, डीसीओ जिला नोडल अदिती आनंद, सहायक आयुषी सिंह समेत जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित थे.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕