Breaking News

महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सारण पुलिस की विशेष पहल

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में सारण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें आवश्यक सुरक्षा जानकारी उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।

SHAILFORD
विज्ञापन

त्काल सहायता के लिए गठित अभया ब्रिगेड, महिला हेल्प डेस्क

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। साथ ही तत्काल सहायता के लिए गठित ‘अभया ब्रिगेड’, महिला हेल्प डेस्क एवं पुलिस से संपर्क के प्रभावी माध्यमों से भी अवगत कराया जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित आवाज़ दो अभियान को भी जिलेभर में सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है। इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध कानूनी प्रावधानों और पुलिस की त्वरित सेवाओं से जोड़ना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे निर्भीक होकर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

डायल 112 की सुविधा 24×7 उपलब्ध

सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु सतत कार्यरत हैं। वहीं डायल 112 की सुविधा 24×7 उपलब्ध है, जिसकी जानकारी जागरूकता कार्यक्रमों में छात्राओं को विस्तार से दी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत पुलिस सहायता से जुड़ सकें।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस प्रशासन ऐसे सभी अभियानों को प्रभावी, परिणामोन्मुख और व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें