Breaking News

कर्तव्य में लापरवाही पर इसुआपुर के थानाध्यक्ष निलंबित

CT Bihar Desk
1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

सारण, 14 जुलाई (हि.स.)। जिले में इसुआपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार को कर्तव्य में घोर लापरवाही, विधि-विरुद्ध कार्य और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

RC Jewellers
विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मढ़ौरा दो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट और औचक निरीक्षण के आधार पर की गई है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार इसुआपुर थाना कांड संख्या-245/26 मंदिर चोरी मामला की सूचना वरीय अधिकारियों को समय पर नहीं दी गई थी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में तीन व्यक्तियों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज किए 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया पाया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया है। निलंबन की अवधि के दौरान गौरव कुमार का मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण तय किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें