Breaking News

विहिप-बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 10 जनवरी (हि.स.)। छपरा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को उत्तरी दहिया टोला स्थित होटल रामबाग बैंक्वेट में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, आगामी प्रशिक्षण वर्गों और धर्म रक्षा निधि संग्रह के लक्ष्यों पर चर्चा हुई।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर बिहार प्रांत के नवनियुक्त प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने संगठन के विभिन्न आयामों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक करने के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से संगठन समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करता है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने घोषणा की कि अगले महीने उत्तर बिहार प्रांत में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी का विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हें संगठन के कार्यों से जोड़ना है। संगठन का विस्तार अब प्रखंड, खंड और उपखंड स्तर तक सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन के वार्षिक कार्यों के संचालन के लिए धन की आवश्यकता होती है, जिसे समाज के बीच जाकर संग्रह किया जाता है। इससे न केवल संगठन को वित्तीय मजबूती मिलती है बल्कि आम जनमानस के साथ कार्यकर्ताओं का संपर्क और समन्वय भी बढ़ता है। इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष व छपरा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें