Chhapra/Sonpur: सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में मंगलवार को सोनपुर में पूर्व मध्य रेल की मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, सांसद वीणा देवी, सांसद तारिक अनवर एवं सांसद राजेश वर्मा सहित सोनपुर मंडल के वरीय रेल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित आरयूबी निर्माण एवं बंद किए जाने वाले रेलवे फाटकों के बदले विकसित होने वाले वैकल्पिक मार्गों और संरचनाओं की वर्तमान स्थिति पर रेलवे प्रशासन द्वारा विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रतिपदा बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद रुडी द्वारा सीसीटीवी द्वारा सभी स्टेशनों के केंद्रीयकृत निगरानी पर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर यह जानकारी दी गई कि छोटे एवं बड़े सभी रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा तथा इसके लिए एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे यात्री सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।सभी सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े रेल विकास, यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रेलवे मंडल के 100 से अधिक वरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की। Bihar: सीवान में करंट की चपेट में आए लोग, कई झुलसे रेलवे ट्रैक विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बछवाड़ा-कटिहार रेलखंड पर चौथी रेल लाइन निर्माण की योजना पर विशेष रूप से विचार किया गया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों के साथ-साथ अन्य रेलवे स्टेशनों के नव निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव से संबंधित विषयों पर भी विमर्श किया गया। ‘धमाल 4’ का पहला गाना ‘चटनी’ रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सांसद के संसदीय क्षेत्र से संबंधित रेलवे योजनाओं एवं समस्याओं के बेहतर समन्वय के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो संबंधित सांसदों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करेंगे।सोनपुर आयोजना क्षेत्र में नई रेलवे पटरी बिछाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। साथ ही प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में प्रारंभिक स्तर पर चर्चा हुई, ताकि भविष्य में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाया जा सके।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra/Sonpur: सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में मंगलवार को सोनपुर में पूर्व मध्य रेल की मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, सांसद वीणा देवी, सांसद तारिक अनवर एवं सांसद राजेश वर्मा सहित सोनपुर मंडल के वरीय रेल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक के प्रारंभ में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक के दौरान रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित आरयूबी निर्माण एवं बंद किए जाने वाले रेलवे फाटकों के बदले विकसित होने वाले वैकल्पिक मार्गों और संरचनाओं की वर्तमान स्थिति पर रेलवे प्रशासन द्वारा विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद रुडी द्वारा सीसीटीवी द्वारा सभी स्टेशनों के केंद्रीयकृत निगरानी पर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर यह जानकारी दी गई कि छोटे एवं बड़े सभी रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से जोड़ा जाएगा तथा इसके लिए एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम की व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे यात्री सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। सभी सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े रेल विकास, यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में रेलवे मंडल के 100 से अधिक वरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की।
रेलवे ट्रैक विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बछवाड़ा-कटिहार रेलखंड पर चौथी रेल लाइन निर्माण की योजना पर विशेष रूप से विचार किया गया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों के साथ-साथ अन्य रेलवे स्टेशनों के नव निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव से संबंधित विषयों पर भी विमर्श किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सांसद के संसदीय क्षेत्र से संबंधित रेलवे योजनाओं एवं समस्याओं के बेहतर समन्वय के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो संबंधित सांसदों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करेंगे। सोनपुर आयोजना क्षेत्र में नई रेलवे पटरी बिछाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। साथ ही प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में प्रारंभिक स्तर पर चर्चा हुई, ताकि भविष्य में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाया जा सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ