Breaking News

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और विधायक जनक सिंह 12 साल पुराने मामले में कोर्ट में हुए पेश

खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 14 मई (हि.स.)। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 12 वर्ष पूर्व किए गए आंदोलन के मामले में गुरुवार को सारण जिले के कई भाजपा नेताओं ने न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

SHAILFORD
विज्ञापन

छपरा स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और तरैया विधायक जनक सिंह सहित कई नेता सदेह उपस्थित हुए। यह मामला 2014 का है जब भारतीय जनता पार्टी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के आह्वान पर पूरे प्रदेश में रेल चक्का जाम आंदोलन किया था।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

इस आंदोलन के दौरान छपरा में भी रेल परिचालन घंटों बाधित रहा था। इसी घटना को संज्ञान में लेते हुए छपरा कचहरी के तत्कालीन स्टेशन अधीक्षक ने छपरा रेल थाना में प्राथमिकी संख्या 691/14 दर्ज कराई थी। विशेष विचारण वाद संख्या 22/2025 में आज अभियुक्तों के विरुद्ध दोष का सारांश सुनाया गया।

SHARDA
विज्ञापन

इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद सह तत्कालीन जलालपुर विधायक जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया के विधायक जनक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय और गामा सिंह व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में हाजिर हुए। वहीं पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी जिनका हाल ही में गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ है स्वास्थ्य कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

कार्यवाही के दौरान सभी नेताओं ने न्यायालय के समक्ष खुद को पूर्णतः निर्दोष बताया और कहा कि उन्होंने केवल जनता के हितों की आवाज उठाई थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में अगली तिथि निर्धारित कर दी है।

अधिवक्ता चेंबर में मीडिया से बात करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा 2014 में भाजपा ने विकसित बिहार के संकल्प के साथ पूरे राज्य में आंदोलन चलाया था। हमारी मांग जायज और बिहार की समृद्धि के लिए थी। उस समय के प्रशासन ने इसे राजनीतिक रंग देते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके कारण आज हमें न्यायालय में आना पड़ा है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वहीं तरैया विधायक जनक सिंह ने इसे पूरी तरह एक राजनीतिक आंदोलन करार दिया।

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश रंजन श्रीवास्तव उर्फ नीकू, पवन कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश प्रकाश बिहारी, मनोज कुमार सिंह और दुलारचंद माझी ने मजबूती से अपना पक्ष रखा। सरकारी पक्ष की ओर से एपीपी ने दलीलें पेश कीं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें